Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

हरियाणा न्यूज़ : HTET अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर: 8 व 9 जून को होगी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, चूके तो अटक जाएगा रिजल्ट

Abhyuday Bharat News / Sat, May 23, 2026 / Post views : 205

Share:

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 (एचटेट) से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना जारी की है। बोर्ड की ओर से 8 व 9 जून 2026 को उन अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाई जाएगी, जो पहले यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। बोर्ड ने साफ किया है कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।

बोर्ड प्रवक्ता के अनुसार एचटेट-2024 परीक्षा का आयोजन 30 व 31 जुलाई 2025 को किया गया था, जबकि इसका परिणाम 10 नवंबर 2025 को घोषित किया जा चुका है। परिणाम जारी होने से पहले विभिन्न जिलों में स्थापित वेरिफिकेशन केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच करवाई गई थी। इसके बाद शेष अभ्यर्थियों को 12 से 14 नवंबर और 19 से 21 नवंबर 2025 तक दूसरा अवसर भी दिया गया, लेकिन कुछ अभ्यर्थी फिर भी प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके।

ऐसे अभ्यर्थी जिनका परिणाम RLV (Result Late Due to Verification) [रिजल्ट लेट ड्यू टू वेरिफिकेशन] दिखाया गया है, वे 8 व 9 जून 2026 को शिक्षा बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पहुंचकर अपनी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र और मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) लाना अनिवार्य होगा।

बोर्ड ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भी सूचना भेजी जाएगी। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जो अभ्यर्थी तय तिथियों पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं करवाएंगे, उनका परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया जाएगा।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts