Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : नकटी गांव मामले में धनेंद्र साहू ने कहा – कार्रवाई पूरी तरह अवैधानिक, न्याय के लिए पीड़ितों के साथ कोर्ट जाएगी कांग्रेस

Abhyuday Bharat News / Thu, Jul 2, 2026 / Post views : 124

Share:

रायपुर। नकटी गांव को लेकर कांग्रेस के पांच विधायकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। इस मामले में पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने कहा, नकटी में गरीबों के मकानों पर अवैधानिक तोड़फोड़ की गई। कांग्रेस पीड़ितों के साथ खड़ी है। हमारे विधायकों ने वहां आवास नहीं लेने का निर्णय लिया है। दोनों दलों के विधायकों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। सरकार न्याय नहीं देगी तो कांग्रेस पीड़ितों के साथ न्यायालय जाएगी।

नकटी गांव पर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर धनेंद्र साहू ने कहा, संबंधित जमीन राजस्व रिकॉर्ड में चारागाह की भूमि दर्ज है। सरकार का उस जमीन पर कोई अधिकार नहीं है। यह किसानों की लगानी भूमि है। कार्रवाई पूरी तरह अवैधानिक है, न्यायालय सरकार के खिलाफ फैसला देगा।

भाजपा के चिंतन शिविर में भ्रष्टाचार की दी जाएगी ट्रेनिंग

भाजपा के चिंतन शिविर पर साहू ने कहा, तीसरी बार भाजपा की ट्रेनिंग होगी, उन्हें भ्रष्टाचार की ही ट्रेनिंग दी जाती है। मंत्री उसी में एक्सपर्ट हो गए हैं। मंत्रिमंडल परिवर्तन की चर्चा के बीच अब शायद अनुशासन की ट्रेनिंग दी जाएगी। राम वन पथ गमन पर विकास नहीं, इस मामले में धनेंद्र साहू ने कहा, भाजपा भगवान राम का केवल राजनीतिक उपयोग करती है। कांग्रेस सरकार ने विकास कार्य कराए थे। भ्रष्टाचार के आरोप लगाए तो काम बंद कर दिए। यदि भ्रष्टाचार हुआ है तो जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करें। प्रभु राम के प्रति आस्था है तो परिपथ का विकास कराएं, भाजपा को राम का नाम लेने का अधिकार नहीं है।

रवि के इस्तीफे पर धनेंद्र साहू बोले – भाजपा के लोग सरकार से असंतुष्ट

स्कूलों में मंत्रोच्चार की याचिका हाईकोर्ट ने खारिज की। इस मामले में धनेंद्र साहू ने कहा, हाईकोर्ट ने सोच-समझकर फैसला दिया है। पांचवीं के बच्चों को 10 का पहाड़ा याद नहीं है, सरकार पढ़ाई की जगह मंत्र रटवा रही है। पहले शिक्षा व्यवस्था सुधारनी चाहिए। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रवि भगत के इस्तीफे पर उन्होंने कहा, प्रदेश में विकास कार्य नहीं हो रहे, इसलिए इस्तीफा दिया। सरकार विकास नहीं करा पा रही। भाजपा के लोग सरकार से असंतुष्ट हैं, आगे भी इस्तीफे हो सकते हैं।

भाजपा में उनकी क्या स्थिति, अपनी चिंता करें अजय चंद्राकर

विद्युत कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर साहू ने कहा, सरकार कर्मचारी विरोधी है। विभिन्न कर्मचारी वर्ग लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं उनकी सुनवाई नहीं हो रही। कई कर्मचारी संगठन सरकार से असंतुष्ट हैं। दीपक बैज के कार्यकाल पर अजय चंद्राकर के बयान पर उन्होंने कहा, अजय चंद्राकर अनुभवी नेता हैं। भाजपा में उनकी क्या स्थिति है, वे अपनी चिंता करें। हाईकमान का आदेश आने तक दीपक बैज पद पर बने रहेंगे।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts