Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS :- देश दुनिया : 'भारत और इजरायल मुस्लिमों के दुश्मन, इस्लामी वर्ल्ड एकजुट हो जाए', पाकिस्तानी रक्षामंत्री के जहरीले बोल...

Abhyuday Bharat News / Thu, Apr 9, 2026 / Post views : 182

Share:

पाकिस्तानी मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर मुस्लिम दुनिया से एकजुट होने की अपील की है। आसिफ ने कहा है कि इस्लामी वर्ल्ड को भारत और इजरायल जैसे दुश्मनों को पहचान लेने की जरूरत है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने उम्मीद जताई है कि अमेरिका-ईरान के बीच जंगबंदी कामयाब होगी। उन्होंने खासतौर से मुस्लिम दुनिया से सीजफायर की 'रक्षा' करने और क्षेत्र में शांति के लिए खतरों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। ख्वाजा ने इस दौरान भारत के खिलाफ जमकर जहरीली जुबान का इस्तेमाल किया है। उन्होंने इजरायल और भारत को मुस्लिमों के सबसे बड़े दुश्मन कहकर संबोधित किया। आसिफ का बयान ऐसा समय आया है, जब पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशों से अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से चल रही लड़ाई में बुधवार को सीजफायर हुआ है।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को ईरान में सीजफायर के मुद्दे पर नेशनल असेंबली में बोलते हुए कहा, 'अल्लाह करे कि हम शांति और सुलह स्थापित करने में सफल हों। ईरान में जंगबंदी बहुत खुशी की बात है लेकिन मुस्लिम उम्माह (इस्लामिक वर्ल्ड) को इसकी रक्षा के लिए सतर्क रहना होगा। मुस्लिम दुनिया को शांति के लिए पैदा होने वाले खतरों से चौकस होने की जरूरत है।

शांति को बढ़ावा देने में पाकिस्तान अपनी भूमिका निभा रहा है। इस्लाम शांति और सुलह का पक्षधर है और हम इसी जानिब काम कर रहे हैं। ईरान की मौजूदा उपलब्धियों ने वैश्विक मंच पर देश को एक नई पहचान दिलाई है। हालांकि हमें इजरायल के खतरे को कम करके नहीं आंकना चाहिए।

                                                                             ख्वाजा आसिफ  

इजरायल का खतरा टला नहीं: आसिफ

ख्वाजा आसिफ ने क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की महत्वपूर्ण भूमिका होने का दावा किया है। उन्होंने कहा, 'खाड़ी के दोनों ओर भाई होने के नाते हम शांति को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। हम ऐसा कर रहे हैं क्योंकि इस्लाम में अमन पर जोर दिया गया है। हमारी मौजूदा उपलब्धियों ने इस्लामाबाद को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है।'

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, रक्षा मंत्री आसिफ ने वैश्विक स्तर पर इजरायल के बढ़ते प्रभाव के प्रति इस्लामाबाद और इस्लामी दुनिया को आगाह किया है। आसिफ ने कहा कि इजरायल का प्रभाव पूरे यूरोप, अमेरिका और अरब जगत में फैल चुका है। मौजूदा समय में पाकिस्तान के पास इसका विरोध करने में नेतृत्व की भूमिका निभाने का अहम मौका है। 

भारत के लिए उगला जहर

ख्वाजा आसिफ ने एक ओर इस्लामी वर्ल्ड में पाकिस्तान की अग्रणी भूमिका की बात कही तो वहीं भारत और इजरायल को मुस्लिमों का दुश्मन बता डाला। आसिफ ने कहा कि इस्लामी दुनिया को अपने दुश्मनों को साफतौर पर पहचान लेना चाहिए। मुस्लिमों का बहुत स्पष्ट दुश्मन दक्षिण एशिया में भारत और खाड़ी क्षेत्र में इजरायल है।

ख्वाजा आसिफ पाकिस्तान के सीनियर नेताओं में शुमार हैं लेकिन बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। खासतौर से भारत को लेकर ख्वाजा आसिफ बयान देते रहे हैं। बीते साल मई में भारत-पाकिस्तान की चार दिन लड़ाई के बाद से ख्वाजा आसिफ ने लगातार कभी हमले करने तो कभी तबाही मचाने की गीदड़भभकी भारत को दी है।

Pakistan news

पाकिस्तान के लिए खुशी का पल: सादिक

ईरान में सीजफायर कराने को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली (संसद) के स्पीकर अयाज सादिक ने भी बड़ी उपलब्धि कहा है। सादिक ने कहा, 'अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम एक ऐतिहासिक सम्मान और पूरे पाकिस्तानी राष्ट्र के लिए गर्व का पल है। पाकिस्तान की सच्ची कोशिशें रंग लाई हैं। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा इसी बात का सबूत है कि इस्लामाबाद ने शानदार काम करके दिखाया है।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts