Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सर्वांगीण विकास का भ्रम : जब खेल के मैदान मौन हो जाते हैं, तब शिक्षा अधूरी रह जाती है

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

सूचना

: भारत को मिला पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन; जानिए इसकी खूबियां

Admin / Sun, Apr 6, 2025 / Post views : 550

Share:

2.08 किलोमीटर लंबे इस ब्रिज में कुल 99 स्पैन हैं और इसमें 72.5 मीटर लंबा वर्टिकल लिफ्ट स्पैन भी शामिल है।

Pamban Bridge inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम में देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज ‘नए पंबन ब्रिज’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने रामेश्वरम से चेन्नई (तांबरम) के बीच चलने वाली नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। साथ ही, एक कोस्ट गार्ड जहाज को भी रवाना किया गया, जो इस ब्रिज के नीचे से होकर गुजरा।

करीब 550 करोड़ रुपये की लागत से बना यह ब्रिज रामेश्वरम द्वीप को भारत की मुख्यभूमि से जोड़ता है और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भारत की ताकत को दुनिया के सामने पेश करता है। इसके जरिए न सिर्फ कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी रफ्तार मिलेगी।

https://twitter.com/i/status/1908787268661252514 https://twitter.com/i/status/1908452050247311737 यह नया ब्रिज 1914 में ब्रिटिश शासन के दौरान बने पुराने कैंटिलीवर ब्रिज की जगह ले रहा है, जो बीते 108 वर्षों से तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और मालवाहक गाड़ियों के लिए अहम संपर्क मार्ग था। पुराने ब्रिज में ‘शेर्जर रोलिंग लिफ्ट’ सिस्टम था और दिसंबर 2022 में तकनीकी दिक्कतों के चलते इसे डीकमीशन कर दिया गया था। भारत का यह वर्टिकल सी ब्रिज सिर्फ एक इंजीनियरिंग का चमत्कार नहीं है, बल्कि इसका सांस्कृतिक महत्व भी गहरा है। रामायण के अनुसार, श्रीराम ने लंका जाने के लिए जो रामसेतु बनवाया था, उसकी शुरुआत भी यहीं धनुषकोडी से हुई थी। ऐसे में यह ब्रिज रामेश्वरम की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान से भी जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री ने यह उद्घाटन श्रीलंका दौरे से लौटने के तुरंत बाद किया। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और राज्य के वित्त मंत्री थंगम थेनरासु भी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts