Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

Sports : भारत को मिलने जा रहा युवराज-कैफ जैसा सूरमा फील्डर, इंडिया-ए में हुई एंट्री, कभी मुंबई इंडियंस का था हिस्सा

Abhyuday Bharat News / Thu, May 21, 2026 / Post views : 186

Share:

श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में अनुकूल रॉय को जगह दी गई है। अनुकूल को टीम में हर्ष दुबे की जगह चुना गया है।

नई दिल्ली: इंडिया 'ए' टीम जल्द ही श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है, जहां भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान की 'ए' टीमों के बीच एक ट्राई सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहले ही टीम में जगह मिल चुकी है लेकिन इस बीच आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे से भी एक बेहद खुश कर देने वाली खबर आई है। गुरुवार रात ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस में खुद को जिंदा रखने वाली केकेआर के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को पहली बार इंडिया 'ए' टीम में शामिल किया गया है।

अनुकूल रॉय की इंडिया ए टीम में एंट्री

बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने अनुकूल रॉय को सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर और बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे की जगह टीम में शामिल किया है। दरअसल, हर्ष दुबे को अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली भारत की मुख्य टेस्ट और वनडे टीम में पहली बार बुलावा आया है जिसके कारण वह श्रीलंका नहीं जा पाएंगे।

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, 'पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका में होने वाली आगामी ट्राई-सीरीज के लिए अनुकूल रॉय को इंडिया ए टीम में शामिल किया है। वह हर्ष दुबे की जगह लेंगे जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीम में पहली बार चुना गया है।'

केकेआर से पहले मुंबई इंडियंस की टीम का भी हिस्सा

अनुकूल रॉय एक शानदार लेफ्ट आर्म स्पिनर होने के साथ-साथ निचले क्रम के एक अच्छे बल्लेबाज भी हैं। इसके अलावा उनकी शानदार फील्डिंग के चर्चे भी पूरी दुनिया में मशहूर रहे हैं। यहां तक कि एक समय मुंबई इंडियंस की टीम अनुकूल को उनकी तगड़ी फील्डिंग के चलते ही मैदान पर उतार देती थी।

श्रीलंका में होगी ट्राई सीरीज

यह ट्राई-सीरीज श्रीलंका के दांबुला में 9 जून से 21 जून 2026 तक खेली जाएगी। झारखंड के 27 वर्षीय ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को आईपीएल 2026 से पहले शाहरुख खान की कप्तानी वाली केकेआर ने 40 लाख रुपये में रिटेन किया था। अनुकूल ने इस फैसले को सही साबित करते हुए चालू सीजन में अब तक 8 विकेट चटकाए हैं और 43 रन भी बनाए हैं। उनके ओवरऑल टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 83 मैचों में 27.7 की औसत से 64 विकेट लिए हैं और 152.43 के शानदार स्ट्राइक रेट से 1003 रन बनाए हैं।

इस ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' की कमान तिलक वर्मा के हाथों में होगी जबकि रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है। अनुकूल रॉय के आने से टीम का संतुलन और मजबूत हुआ है।

श्रीलंका दौरे के लिए अपडेटेड इंडिया ए स्क्वाड:

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सुर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय।

Tags :

Sports

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts