Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS :- देश दुनिया : कनाडा में गुंडागर्दी का शिकार हुई भारतीय बेटी: गुजरात की छात्रा विधि मेघानी की चाकू घोंपकर हत्या

Abhyuday Bharat News / Thu, May 28, 2026 / Post views : 160

Share:

कनाडा में गुजरात की रहने वाली एक 22 साल की छात्रा विधि कल्पेशभाई मेघानी की चाकू मारकर हत्या कर दी है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। कनाडा की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। हाल के दिनों में कनाडा में भारतीय छात्रों पर हमले बढ़े हैं।

ओटावा: कनाडा के नियाग्रा में गुजरात की रहने वाली 22 साल की भारतीय मूल की एक छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान विधि कल्पेशभाई मेघानी के तौर पर हुई है। वह गुजरात के आनंद जिले के बोरसद की रहने वाली थी। वह पिछले चार सालों से कनाडा में रह रही थी, जहां वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट-टाइम नौकरी भी कर रही थी।

पुलिस के हाथ खाली


रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 15 मई को नियाग्रा में हुई। कनाडाई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमले में शामिल संदिग्ध का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हत्या के पीछे का मकसद अब तक साफ नहीं हो पाया है।

कनाडा में भारतीय छात्रों पर हमले बढ़े


इस घटना ने एक बार फिर कनाडा में भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। हाल के सालों में, भारतीय मूल के कई छात्रों की हिंसक हमलों, गोलीबारी, दुर्घटनाओं और अन्य संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। दिसंबर 2024 में हुई ऐसी ही एक घटना में, पंजाबी छात्र हरशदीप सिंह की एडमॉन्टन में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

भारतीय छात्रों का गढ़ है कनाडा


  • कनाडा भारतीय छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र है। हर साल बड़ी संख्या में भारतीय छात्र कनाडा में शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं।

  • हालांकि, हाल के समय में वीजा नियमों में सख्ती, आवास की भारी कमी और बढ़ती महंगाई के कारण वहां जाने वाले छात्रों के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं।

  • कनाडा में हाल के समय में महंगाई काफी ज्यादा बढ़ी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा में 4 साल तक पढ़ने की लागत खाने और यात्रा सहित लगभग एक करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

  • कनाडा में भारतीय छात्रों को पार्ट टाइम नौकरियों को खोजने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

  • कनाडा के कुछ क्षेत्रों में हालिया आपराधिक घटनाओं, जैसे- टारगेट किलिंग या हेट क्राइम ने भारतीय छात्रों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगाए हैं।

Tags :

Breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts