Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

ABN NEWS :- देश दुनिया : रूस पर यूक्रेन के ड्रोन हमलों की चपेट में आए भारतीय, मॉस्को में 1 की मौत, तीन घायल

Abhyuday Bharat News / Sun, May 17, 2026 / Post views : 166

Share:

रूस पर यूक्रेन के एक बड़े ड्रोन हमलों में से एक में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें से तीन मॉस्को के पास मारे गए हैं। हमले में हमले में एक भारतीय श्रमिक की मौत भी हुई है।

मॉस्को: रूस की राजधानी मॉस्को में रविवार को यूक्रेन ने भीषण हमला किया है। यूक्रेन के ड्रोन हमलों की चपेट में भारतीय भी आए हैं। इन हमलों में एक भारतीय श्रमिक की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। रूस में भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि की है। दूतावास ने बताया है कि घायल श्रमिकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों से भारतीय दूतावास के अफसरों ने संपर्क साधा है।

भारतीय दूतावास के अधिकारी घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती भारत के मजदूरों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना है। भारतीय मिशन ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह स्थानीय प्रशासन और संबंधित कंपनी के संपर्क में है ताकि प्रभावित लोगों को हर जरूरी मदद दी जा सके।

घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती

दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मॉस्को क्षेत्र में हुए ड्रोन हमलों में एक भारतीय श्रमिक की जान चली गई और तीन अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात की है और उनको सभी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। रूसी राजधानी पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए गए हैं।

रूसी अधिकारियों की ओर से रविवार को आए बयान में कहा गया है कि रातभर चले हमलों में तीन लोगों की मौत हुई है और 12 से अधिक घायल हैं। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि हमले के दौरान शहर की तेल रिफाइनरी सुरक्षित रही लेकिन कई रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

यूक्रेन अपने शहरों पर हो रहे हमलों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर रहा है। हमने रूस की आक्रामकता का जवाब दिया है। रूस की ओर से युद्ध लंबा खींचा जा रहा है और हमारे शहरों को निशाना बनाया जा रहा है। इन हमलों के जवाब में हमारी कार्रवाई पूरी तरह जायज है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की

500 से ज्यादा ड्रोन दागे गए

रूस के रक्षा मंत्रालयका दावा है कि पिछले 24 घंटों में देशभर में 500 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए, जिनमें मास्को भी शामिल है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने मास्को क्षेत्र पर हमले को रूस की सैन्य कार्रवाई का जवाब बताया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन अपने शहरों पर हो रहे हमलों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर रहा है और रूस को युद्ध समाप्त करना 

चाहिए।

जेलेंस्की ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि रूस की ओर से युद्ध को लंबा खींचने और हमारे शहरों पर हमलों के जवाब में हमारी कार्रवाई पूरी तरह जायज है। इस बार यूक्रेन के लंबी दूरी के ड्रोन मास्को क्षेत्र तक पहुंच गए। हम रूसियों से साफ कह रहे हैं कि ये जंग खत्म करो। रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी, 2022 से लड़ाई चल रही

 है।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts