ब्रेकिंग
सूचना
पटना। जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव डॉक्टर एल बी सिंह ने आज शनिवार (20 जून) को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात किया है। इस दौरान उन्होंने हालही में मुजफ्फरपुर के अस्पताल में हुए अग्निकांड मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कारवाई की मांग की है।
एल बी सिंह ने कहा कि घटना के बाद अभी तक सिविल सर्जन पर कारवाई नहीं की गई है। सिविल सर्जन छुट्टी पर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि, अधिकारियों की मिलीभगत से ये सब हुआ है। कुछ निजी नर्सिंग होम पर कार्रवाई कर मामले की लीपापोती की जा रही है, जो उचित नहीं है।
इस मामले को लेकर हम आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनके संज्ञान में दिया है। उन्होंने बताया कि, नीतीश कुमार ने कहा है कि मामले की जांच ठीक से करवाएंगे और दोषियों पर कारवाई होगी। उन्होंने मेरे बात को गंभीरता से सुना और साफ साफ कहा कि आप ऐसे ही समाज सेवा में लगे रहे। ऐसे मामले पर नजर रख कर सामने लाए। कारवाई निश्चित होगी।
गौरतलब है कि बीते दिनों मुजफ्फरपुर में स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था। इस दुखद घटना में 6 मरीजों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। घटना के समय मेंटेनेंस हेड, एडमिन और आईसीयू में प्रतिनियुक्ति पर तैनात डॉक्टर तीनों ही अनुपस्थित थे। इस लापरवाही को आधार बनाते हुए पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हालांकि पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव डॉक्टर एल बी सिंह ने जांच मामले में लापरवाही का आरोप लगाया है। ऐसे में अब देखने वाली बात होगी की सरकार अब इस मामले में क्या कुछ कदम उठाती है?
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन