Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS :- देश दुनिया : झारखंड राज्यसभा सीट विवाद खत्म हुआ, JMM-कांग्रेस में 1-1 सीट पर बनी सहमति

Abhyuday Bharat News / Sun, Jun 7, 2026 / Post views : 156

Share:

झारखंड राज्यसभा की दो सीटों को लेकर महागठबंधन के दो घटक दल झामुमो और कांग्रेस में तनातनी बढ़ गई थी। शुक्रवार को झामुमो विधायकों ने दोनों सीटों पर दावा ठोक दिया था। लेकिन अब JMM और कांग्रेस के बीच चल रहा गतिरोध खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अनुसार दोनों दलों के लिए एक-एक सीट पर चुनाव लड़ने की सहमति दे दी है। पूर्व विधायक बैद्यनाथ राम को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।

कहा जा रहा है कि पार्टी के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने इस मुद्दे को लेकर सीएम सोरेन से लंबी चर्चा की जिसके बाद वो मान गए. राज्यसभा की दो सीटों पर कांग्रेस और जेएमएम के एक-एक उम्मीदवार मैदान में होंगे।

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों को लेकर महागठबंधन में चल रहा विवाद फिलहाल शांत होता दिख रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व विधायक बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार घोषित किया है। बैद्यनाथ राम, जो लातेहार से पूर्व विधायक भी रहे है।

झारखंड में इंडिया गठबंधन में दरार! राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी JMM और  कांग्रेस के बीच बढ़ी रार - rift in india alliance in jharkhand tensions  escalate between jmm and congress ahead of rajya sabha election - Navbharat  Times

झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बैद्यनाथ राम के नाम की घोषणा करते हुए कहा है कि पूर्व विधायक पार्टी के मजबूत और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनकी महत्वपूर्ण भूमिका आदिवासी तथा पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने में बहुत ही सराहनीय रहा है।

जानकारी के अनुसार दोनों पार्टियों के बीच तनाव खत्म होने और सीएम हेमंत सोरेन के मानने के बाद सीएम सोरेन ने आज रात (रविवार, 7 जून) गठबंधन के सभी विधायकों को डिनर पर बुलाया है।

इसके पूर्व JMM की ओर से दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया गया था। बीते शुक्रवार को JMM नेतृत्व की बैठक के बाद पार्टी के कई नेताओं ने कहा कि पार्टी दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है। कांग्रेस ने पहले ही प्रणव झा को पार्टी का उम्मीदवार बनाया था, जिससे जेएमएम में नाराजगी थी। आरोप था कि कांग्रेस ने जेएमएम को विश्वास में लिए बिना नाम की घोषणा कर दी थी। पर अभी दोनों पार्टियों के बीच सबकुछ सामान्य दिख रहा है और दोनों सीटों पर आपस में बात भी बन गयी है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts