Thu, 17 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

कर्नाटक न्यूज़ : कर्नाटक हत्याकांडः एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या, किसी का गर्दन काटा तो किसी का हाथ, 25 एकड़ जमीन के लिए खेला गया खून

Abhyuday Bharat News / Sat, May 30, 2026 / Post views : 175

Share:

कर्नाटक का विजयपुरा सामूहिक हत्याकांड से दहल उठा है। 25 एकड़ जमीन के लिए एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी गई। चडाचन पुलिस थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा गांव में जमीन विवाद में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत 6 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

पुलिस के मुताबिक वारदात शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे से 2:30 बजे के बीच हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 25 एकड़ जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। निराले परिवार ने हाल ही में नीवरगी के तेली परिवार से यह जमीन खरीदी थी। यह जमीन पिछले करीब 15 वर्षों से विवादों में घिरी हुई थी और तेली परिवार इस पर खेती नहीं कर पा रहा था।

बताया जा रहा है कि जब निराले परिवार के सदस्य खरीदी गई जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे, तभी उन पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने हंसिया और अन्य धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया। घटना इतनी भयावह थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दुंडप्पा रेवनसिद्दप्पा निराले (65), शिवपुत्र रेवनसिद्दप्पा निराले (58), चंद्रकांत उर्फ चंदू रेवनसिद्दप्पा निराले (55), राहुल शिवपुत्र निराले (25), समर्थ शिवपुत्र निराले (23) और शब्बीर बाबूसाब अत्तर (45) के रूप में हुई है। वहीं, अरविंद कटागे (72) और जेसीबी ऑपरेटर संदीप माने (33) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि विवाद का संबंध वर्ष 2015 के एक हत्या मामले से भी हो सकता है। उस समय शिवानंद पाटिल नामक युवक की हत्या हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। 

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबर्गी ने बताया कि मौत के वास्तविक कारण और इस्तेमाल किए गए हथियारों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts