ब्रेकिंग
सूचना

करोंदा के फलों का इस्तेमाल सब्जी और अचार के लिए किया जाता है. ये एक झाड़ी नुमा पौधा होता है. इसका वैज्ञानिक नाम कैरिसा कैरेंडस (Carissa carandus) है. करोंदा अधिकतर पहाड़ी क्षेत्रों में होता है. करोंदा के फल सफेद और हल्के लाल रंग के होते हैं. ये स्वाद में खट्टा होता है. ये गर्मियों के मौसम में होता है. इसका इस्तेमाल चटनी, जैम और जूस के रूप में भी किया जाता है. आइए जानें स्वस्थ्य के लिए ये कैसे फायदेमंद है.
पेट को स्वस्थ रखने के लिए – एक अध्ययन के अनुसार करोंदा में पिग्मेंट होता है. ये पेट की बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है. ये आंतों को स्वस्थ रखता है. ये पेट के अल्सर से बचाव करने में मदद करता है.
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए – करोंदा में कैल्शियम की मात्रा अधिक होता है. ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. इससे ऑस्योपोरोसिस के खतरे को भी कम किया जा सकता है.
ग्लोइंग त्वचा के लिए – करोंदा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. ये त्वचा को निखारने का काम करते हैं. इसलिए निखरी त्वचा के लिए भी आप इसका सेवन कर सकते हैं.
बाल बढ़ने के लिए – करोंदा में विटामिन सी और विटामिन ए होता है. ये बालों को बढ़ने में मदद करता है. इसके जूस का आप नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं.
वजन कम करने के लिए – करोंदा में फाइबर की मात्रा अधिक होती है. इसका सेवन करने से कई देर तक भरा हुआ महसूस होता है. इसके जूस का आप नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं. ये वजन कम करने में मदद कर सकता है.
एकाग्रता के लिए- करोंदा में फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. ये बढ़ती उम्र से संबंधित समस्याएं जैसे एकाग्रता की कमी होना आदि को दूर करने में मदद करता है. इससे याद्दाश्त अच्छी होती है.
मुंहासों को रोकने के लिए – करोंदा में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. ये मुंहासों और फुंसियों को रोकने में मदद करते हैं. इसलिए आप करोंदा का इस्तेमाल मुंहासों और फुंसियों को रोकने के लिए भी कर सकते हैं.
कैंसर को रोकने के लिए – करोंदा में प्रोंथोसाइनिडिन अधिक मात्रा में होता है. ये कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है. इसमें एंटी कैंसर गुण होते हैं. ये कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं.

अचार खाने के स्वाद भूख दोंनों को बढ़ा देते हैं, और यदि घर में कई प्रकार के अचार हो, तब तो बहुत ही अच्छा है. इस समय करोंदे बाजार में आ रहे हैं. करोंदे (Natal Plum ) का अचार बहुत ही स्वादिष्ट बनता है, करोंदे का अचार 2 प्रकार से बनाया जाता है, साबुत करोंदे का अचार और करोंदे काट कर अचार, दोनों ही तरीके से अचार बनाने के लिये मसाले तो एक ही होंगे. दोंनो ही तरीके से अचार स्वादिष्ट बनता है. आइये करोंदे का अचार (Karonda Pickle ) बनाना शुरू करते हैं.
करोंदे (Natal Plum) - 250 ग्राम
सरसों का तेल - 1/3 कप
हींग - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
सोंफ - 2 टेबल स्पून
जीरा - 1 छोटी चम्मच
अजवायन - 1 छोटी चम्मच
दाना मेथी - 2 छोटी चम्मच
पीली सरसों - 3 छोटी चम्मच
नमक - 2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च - 1 छोटी चम्मच
करोंदे का अचार करोंदे काट कर बनाइये:
करोंदे को पानी से 2 बार धोकर साफ कर लीजिये. थाली या चलनी में रखकर पानी सुखा दीजिये. अब इन करोंदों को दो भागों मे काट लीजिये, किसी करोंदे में यदि काला बीज हो तो उसे चाकू की सहायता से निकाल दीजिये.
पीली सरसों, मेथी, अजवायन, जीरा और सोंफ को कढ़ाई में डालकर हल्का सा 1 - 2 मिनिट चमचे से लगातार चलाते हुये हल्का सा रोस्ट कर लीजिये, इससे मसालों की नमी निकल जाती है और वह आसानी से पिस जाते हैं, अब मसालों को दरादरा पीस लीजिये.


Tags :
#CG NEWS
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन