Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : अब तक खाक छान रही खाकी! लगभग 2 महीने पहले हुई युवती की मौत, पुलिस ने परिजनों को जो बताया जानकर रह जाएंगे सन्न

Abhyuday Bharat News / Mon, Jun 1, 2026 / Post views : 102

Share:

डीडीयू नगर :? अलीनगर थाना क्षेत्र की एक युवती के डेढ़ माह से अधिक समय से लापता रहने के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब परिजनों को पता चला कि युवती की मौत काफी पहले एक सड़क दुर्घटना में हो चुकी थी. घटना की जानकारी विलंब से मिलने पर परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

मृतका के पिता प्रदीप कुमार ने बताया कि उनकी बेटी करीब डेढ़ से दो महीने पहले लापता हो गई थी. परिवार लगातार उसकी तलाश में लगा हुआ था और पुलिस से भी संपर्क बनाए हुए था. उनका आरोप है कि हाल ही में अलीनगर थाना प्रभारी ने उन्हें रामनगर थाने जाकर जानकारी लेने के लिए कहा. वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनकी बेटी की 8 अप्रैल को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी.

पुलिस अभिलेखों के अनुसार युवती की मृत्यु ट्रक की चपेट में आने से हुई थी. पहचान न हो पाने के कारण पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. परिजनों का कहना है कि उन्हें न तो मौत की सूचना समय पर दी गई और न ही अंतिम संस्कार की जानकारी दी गई, जिससे परिवार गहरे सदमे और आक्रोश में है.

मृतका की बहन दीप्ति ने युवती के ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि उनकी बहन लंबे समय से ससुराल में प्रताड़ना का सामना कर रही थी और उसने अपने पीछे कुछ लिखित तथ्य भी छोड़े थे. दीप्ति के अनुसार परिवार पिछले डेढ़ महीने से थाने के चक्कर लगाता रहा, लेकिन उन्हें मामले से जुड़ी स्पष्ट और संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई.

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में अपेक्षित सहयोग नहीं किया और परिवार को स्वयं विभिन्न स्थानों पर जाकर जानकारी जुटानी पड़ी. उनका कहना है कि यदि जांच में यह सामने आता है कि युवती की मौत के पीछे दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना या किसी अन्य प्रकार का दबाव जिम्मेदार था, तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

परिजनों ने मांग की है कि मृतका के पति और ससुराल पक्ष से जुड़े लोगों से गहन पूछताछ की जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए। उनका कहना है कि केवल सड़क दुर्घटना मानकर मामले को बंद करना उचित नहीं होगा और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और परिजन न्याय की मांग को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts