Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

दिल्ली न्यूज : दिल्ली में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अरेस्ट, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के निर्देश पर कर रहा था काम...

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 30, 2026 / Post views : 190

Share:

नई दिल्ली में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी साजिश नाकाम की और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच में ISI कनेक्शन और देश में सक्रिय नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा बलों ने एक सटीक गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली बॉर्डर पर जाल बिछाकर उसे दबोचा गया। आरोपी से फिलहाल गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है, जिससे भारत में फैले उसके नेटवर्क और साथियों का सुराग मिल सके।

पुलिस सूत्र का कहना है कि शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि लोन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के सीधे निर्देश पर काम कर रहा था। उसका मुख्य कार्य भारत में लश्कर-ए-तैयबा के एक नए और घातक मॉड्यूल को सक्रिय करना था। लोन को जिम्मेदारी दी गई थी कि वह युवाओं को बरगलाकर आतंकी गतिविधियों के लिए भर्ती करे और सीमा पार से मिलने वाले निर्देशों को जमीन पर उतारे। हाल के दिनों में दिल्ली और कोलकाता जैसे महानगरों में 'भारत विरोधी' पोस्टर लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे और मेट्रो स्टेशनों के पास मिले इन पोस्टरों ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी थी।

बांग्लादेश में बैठकर कर रहा था हैंडल

जांच में सामने आया है कि इस 'पोस्टर मॉड्यूल' को शब्बीर अहमद लोन बांग्लादेश में बैठकर हैंडल कर रहा था। उसका मकसद सार्वजनिक स्थानों पर दहशत फैलाना और देश विरोधी भावनाओं को भड़काना था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि वह बांग्लादेश से भारत की सीमा में कब और कैसे दाखिल हुआ। खबर लिखे जाने तक आला अधिकारी मामले पर प्रेसवार्ता करने की बात कह रहे थे।

विदेशी हथियारों की तस्करी और नेटवर्क

कुछ महीनों पहले लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद से दिल्ली पुलिस आतंकी नेटवर्क के खिलाफ काफी सक्रिय दिख रही है। हाल ही में एक अन्य कार्रवाई में 10 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जो पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत में विदेशी हथियारों की सप्लाई कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि शब्बीर अहमद लोन की गिरफ्तारी से लश्कर के स्लीपर सेल्स और हथियारों की तस्करी के बीच के गठजोड़ का पर्दाफाश हो सकता है। लोन की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब कश्मीर के श्रीनगर, शोपियां और गांदरबल में काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर की छापेमारी जारी है। लोन से पूछताछ के बाद दिल्ली और दक्षिण भारत में सक्रिय लश्कर के अन्य गुर्गों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts