Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : लखनऊ अग्निकांड : LDA ने एक साथ 25 कर्मचारियों का किया तबादला, बदली जिम्मेदारी

Abhyuday Bharat News / Thu, Jun 25, 2026 / Post views : 110

Share:

लखनऊ. अलीगंज में हुए अग्निकांड के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बड़ा एक्शन लिया है। एलडीए ने सुपरवाइजरों, मेट और अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों समेत कुल 25 कर्मियों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश में वीरेन्द्र यादव, मुकेश कुमार, राजेश पाण्डेय, विनोद कुमार, मेट (वर्कचार्ज) जितेन्द्र कुमार, लक्ष्मी शंकर त्रिवेदी, राकेश यादव, सत्य प्रकाश तिवारी, प्रेम प्रकाश लाल, प्रदीप कुमार, अनुचर राजेन्द्र कुमार मिश्र, रामशरण मेट सूबेदार वर्मा, सुशील कुमार सिंह, गिरिश चन्द्र यादव, शकील, सैय्यद अली मोहम्मद, अशोक कुमार श्रीवास्तव समेत 25 कर्मचारियों का नाम शामिल है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर भीषण अग्निकांड की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए दो सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का भी गठन कर दिया गया है। जिसमें अमृत अभिजात, अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, धर्मार्थ एवं संस्कृति विभाग प्रवीण कुमार और अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन का नाम शामिल है। SIT को एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई हाई लेवल बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।

जानिए पूरा घटनाक्रम

  • दोपहर 2:15 बजे: अलीगंज के सेक्टर डी के चार मंजिला कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। पहले लोगों ने आग पर काबू का प्रयास किया।

  • दोपहर 2:30 बजे: आग को लगातार बढ़ती देख फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी गई।

  • दोपहर 3.10 बजे: फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। आग की भयावहता की जानकारी विभाग को दी गई। धीरे-धीरे दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। आग पर काबू का प्रयास शुरू किया गया।

  • शाम 6:30 बजे: फायर ब्रिगेड की ओर से आग पर काबू पाने और हालात के सामान्य होने की जानकारी दी गई। आग लगने से 15 युवाओं की मौत का मामला सामने आया।

मालिक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी वीरेंद्र शुक्ला और तुशांक कृष्ण जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी रामकृष्ण उपाध्याय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और मामले में दोषी पाए जाने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। वहीं सीएम ने इस मामले में चार अधिकारियों को भी सस्पेंड कर दिया है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts