Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

महाराष्ट्र न्यूज़ : महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

Abhyuday Bharat News / Fri, Jun 5, 2026 / Post views : 140

Share:

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव (एमएलसी चुनाव) के लिए 18 जून को मतदान होगा। मतदान से पहले ही महाराष्ट्र में बीजेपी नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन (Mahayuti alliance) और शिवसेना उद्धव टाकरे गुट वाली महाविकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) के बीच शह और मात का खेल शुरू हो गया है। इस शह और मात के खेल में सत्तारुढ़ महायुति बाजी मार ली है। महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 में से 6 सीटों पर MVA (महाविकास अघाड़ी) के कैंडिडेट ने अपना नाम वापस ले लिया है। इसी के साथ ही 17 में से 6 सीटों पर महायुति के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित होना तय़ हो गया है। ठाणे, पुणे, रायगढ़ जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर महायुति अलांयस ने बिना चुनाव लड़े ही कब्जा जमा लिया है।

बता दें कि महाराष्ट्र में इस महीने कुल 17 सीटों पर एमएलसी चुनाव होने हैं। 18 जून को मतदान होगा। चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद महायुति में शामिल बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के बीच सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

चुनाव की तैयारियों में जुटी महाविकास आघाड़ी के कई उम्मीदवारों के नामांकन वापस लिया है। इससे विपक्षी गठबंधन को को गहरा झटका लगा है। ठाणे स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के उम्मीदवार रवींद्र फाटक निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के उम्मीदवार अभिजीत पवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद फाटक की जीत का रास्ता साफ हो गया। जबकि रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के अनिकेत तटकरे निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के उम्मीदवार बाला माने द्वारा नामांकन वापस लिए जाने के बाद तटकरे की निर्विरोध जीत सुनिश्चित हो गई है।

सुनील टिंगरे ने भी वापस लिया आवेदन

इधर पुणे सीट पर एनसीपी (अजित पवार गुट) के विक्रम काकड़े निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के श्रीकांत पाटील ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके अलावा बागी उम्मीदवार सुनील टिंगरे ने भी अपना आवेदन वापस ले लिया, जिससे काकड़े की राह आसान हो गई। इधर चंद्रपुर-वर्धा-गढ़चिरौली निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के अरुण लखानी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। वहीं यवतमाल सीट पर शिवसेना (शिंदे गुट) के दुष्यंत चतुर्वेदी भी निर्विरोध चुने गए हैं। इन परिणामों के साथ महायुति ने चुनावी मुकाबले से पहले ही 17 में से 6 सीटों पर कब्जा जमा लिया है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts