ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Wed, Jun 10, 2026 / Post views : 133
मथुरा। के वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के समीप मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर की गली नंबर-5 में एक जर्जर मकान का छज्जा अचानक गिरने से उसके नीचे से गुजर रहे सात श्रद्धालु घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। डीएम मथुरा सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार रामकृष्ण मिशन अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।
प्रशासन ने बेहतर उपचार के लिए सभी घायलों को एक ही अस्पताल में भर्ती कराया है। डीएम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बंदरों की उछलकूद के कारण जर्जर छज्जा गिरने की आशंका जताई गई है। हादसा मंदिर से करीब 300 मीटर की दूरी पर हुआ। घटना के बाद वृंदावन की तंग गलियों में जर्जर भवनों की समस्या एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन