Fri, 31 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सर्वांगीण विकास का भ्रम : जब खेल के मैदान मौन हो जाते हैं, तब शिक्षा अधूरी रह जाती है

सूचना

करबो खेती किसानी क़े गोठ : : अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

Abhyuday Bharat News / Fri, Jul 31, 2026 / Post views : 9

Share:

संयुक्त जन जागरूकता अभियान::- (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महान समाज सेवक स्व. हिंच्छाराम खरे अउ स्व. गणेशराम खरे अऊ महान देहदानी स्व. मनोज कुमार खरे के स्मृति मं) वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. चंद्रशेखर खरे (सस्यविज्ञान) अऊ जितेंद्र कुमार खरे, प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी द्वारा किसान जनहित मं किसान मन बर सलाह

ए अगस्त महिना के प्रमुख कृषि काम...

1. अगर देर होगे हे अऊ धान के रोपाई करना परत हे त पौधा के दूरी कम राखव अउ 3 ले 4 पौधा के उपयोग करव

2. किसान भाई मन ला सलाह दी जाथे के धान के अलग-अलग अवस्था मं अनुशंसित मात्रा मं नाइट्रोजन के छिड़काव करव

3. धान मं यूरिया के छिड़काव करे के पहिली खेत मं पानी के मात्रा कम कर देवव

4. केला मं वाटर सकर्स के पहचान करके निकालते रहव अऊ जऊन पौधा मं फूल या फल आइस हे त तुरते बाँस लगा के सहारा देवव

5. मुर्गी मन ला कीटनाशक दवाई हर तीन महिना मं खिलावव

6. मूंग, तिल, मक्का अऊ ज्वार आदि के बीया मन ला उपचारित करके कतार मं बुवई करव

7. खेत मं हरी काई के प्रकोप दिखत होवय त पानी ला निकल दवव; खेत मं जिहां से पानी अंदर जात हे उहां कॉपर सल्फेट ला पोटली मं बांध के रखव

8. धान के खेत मं जल मांग अनुसार सिंचाई के ठीके व्यवस्था करव

9. शिमला मिर्च के नर्सरी बनावव 10. खरीफ प्याज के खेते मं रोपाई करव

11. गुलदाउदी अऊ चाइना एस्टर बर जमीन के तैयारी करव

12. क्राप डॉक्टर अउ राइस आई.एफ.सी अऊ हर्बकेल-हर्बिसाइड केलकुलेटर एप ला गूगल प्लेस्टोर ले डाउनलोड करके खुदे कृषि के डॉक्टर बन जावव

13. खरीफ धान के बुवाई/रोपाई के काम जिले मं चलत हे; किसान मन ला खरपतवार नियंत्रण बर सलाह दी जाथे के अलग-अलग खरपतवार नासी के उपयोग करके खेत ला खरपतवार मुक्त रखव

14. अंकुरण के पहिली उपयोग करे जाथे वाले खरपतवार नासी: पायरेजोसल्फ्यूरान इथाइल 10% डब्ल्यूपी (साथी, ओजीका, प्रॉपर्टी आदि नाम ले मिलथे) के उपयोग नरजवा, गेगरूवा घास अऊ चौड़ी पत्ती वाला खरपतवार नियंत्रण बर बोता धान मं 0 से 3 दिन बुवाई पश्चात 80 ग्राम प्रति एकड़ के दर ले करव

15. प्रेटीलाक्लोर 6% प्लस बेनसलफ्यूरान इथाइल 0.6% दानेदार खरपतवार नासी के उपयोग सकरी पत्ती अऊ चौड़ी पत्ती वाला खरपतवार नियंत्रण बर बोता धान मं 0 से 3 दिन बुवाई पश्चात 4 किलो प्रति एकड़ के दर ले करव

16. ऑक्साइडायजिल 6% ईसी (राफ्टर, टॉप स्टार आदि नाम ले मिलथे) खरपतवार नासी के उपयोग सावा, चूहका, नरजवा अऊ कुछ चौड़ी पत्ती वाला खरपतवार जइसे चुनचुनिया, मिर्ची बन इत्यादि बर बुवाई पूर्व 0 से 3 दिन मं 600 ml दवाई प्रति एकड़ के दर ले करव

17. अंकुरण पश्चात खरपतवार नासी के उपयोग: पायरेजोसल्फ्यूरान इथाइल 10% डब्ल्यूपी खरपतवार नासी के उपयोग अधिकतर चौड़ी पत्ती वाला खरपतवार जइसे चुनचुनिया, कौवाकेनी, तीनपत्तिया, जलकुंभी अऊ सकरी पत्ती वाला जइसे सावा, मोथा, नरजवा आदि बर बुवाई या रोपाई के 5 से 10 दिन बाद 80 ग्राम प्रति एकड़ के दर ले करव

18. बीसपायरीबैक सोडियम 10% एससी (नॉमिनी, गोल्ड, एडोरा आदि नाम ले मिलथे) खरपतवार नासी के उपयोग सबो किस्म के खरपतवार जइसे मोथा, नरजवा, बंदरपुछिया, मिर्ची, वन भेगरा, सावा, बदौरी आदि के नियंत्रण बर बुवाई-रोपाई के 20 से 25 दिन बाद 100 ml प्रति एकड़ के दर ले करव

19. पेनॉक्सुलम 21.7% एससी (पिनाकसा, ग्रेनाइट, गेमेकजोन आदि नाम ले मिलथे) खरपतवार नासी के उपयोग अधिकतर घास, कूल, सकरी पत्ती वाला खरपतवार अऊ कुछ चौड़ी पत्ती वाला खरपतवार जइसे चुनचुनिया, कौवाकेनी आदि जल मं तैरइय्या खरपतवार नियंत्रण बर 37.5 ml प्रति एकड़ के दर ले बुवाई या रोपाई के 12 से 18 दिन बाद करव

20. फिनॉक्साप्रोप-पी एथाइल 9.3% ईसी (वहीप सुपर, जुपिटर, पयूमासुपर इत्यादि नाम ले मिलथे) खरपतवार नासी के उपयोग सकरी पत्ती वाला खरपतवार जइसे सावा, शोभना इत्यादि बर बुवाई या रोपाई के 20 से 25 दिन बाद 320 से 400 ml प्रति एकड़ के दर ले करव 21. सायहेलोफाप ब्यूटाइल 10% एसी (क्लींचर, रेपअप आदि नाम ले मिलथे) खरपतवार नासी के उपयोग सावा, शोभना इत्यादि के नियंत्रण बर बुवाई अऊ रोपाई के 15 से 20 दिन बाद 300 से 400 ml प्रति एकड़ के दर ले करव।

किसान जनहित, समाज हित बर प्रचारित अउ प्रसारित 🌾🌾🌾

'कृषि जीवनस्य आधारम' यूट्यूब चैनल ला सब्सक्राइब, लाइक, कमेंट अउ शेयर जरूर करव.

किसान मन के सेवा म हमेसा तइयार कृषि वैज्ञानिक

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

शुभेच्छु...

डॉ. चंद्रशेखर खरे, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक प्रक्षेत्र प्रबंधक,

शोध विद्वान, सस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र,

इं.गाँ.कृ.वि.वि. रायपुर कृषक वैज्ञानिक सलाहकार,

करियर मार्गदर्शक, संयुक्त जन जागरूकता अभियान, पामगढ़

8770414150, 6264388869

धर्मेन्द्र कुमार खरे - निदेशक अऊ प्रमुख संयुक्त जन जागरूकता अभियान, पामगढ़

जितेंद्र कुमार खरे, प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी सुमन खरे,

वरिष्ठ समाज सेविका, पामगढ़

जादा जानकारी बर अपने नज़दीकी कृषि विज्ञान केंद्र मन ले संपर्क करव...

प्रति,

संपादक महोदय

----------------------------------------------

किसानों के लिये सलाह इस अगस्त माह के प्रमुख कृषि कार्य कृषक जनहित मे प्रकाशित करने का कष्ट करेंगे...

-::संयुक्त जन जागरूकता अभियान::-

(स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महान समाज सेवक स्व. हिंच्छाराम खरे एवं स्व.गणेशराम खरे तथा महान देहदानी स्व.मनोज कुमार खरे''की स्मृति मे) वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक डा.चंद्रशेखर खरे(सस्यविज्ञान) एवं जितेंद्र कुमार खरे, प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी द्वारा कृषक जनहित मे किसानो के लिए सलाह इस अगस्त माह के प्रमुख कृषि कार्य...

1 देर हो जाने पर यदि धान की रोपाई करनी पड् रही हो तो पौधे की दूरी कम रखें एवं 3 से 4 पौधों का उपयोग करें

2 किसान भाइयों को सलाह दी जाती है की धान की विभिन्न अवस्थाओ में अनुसंशित मात्रा में नत्रजन का छिड़काव करें

3 धान में यूरिया का छिड़काव करने के पूर्व खेत में पानी की मात्रा कम कर देवें

4 केले में वाटर सकर्स की पहचान कर निकालने का कार्य करते रहें एवं जिन पौधों में फूल या फल आया हो तुरंत बाँस लगाकर सहारा प्रदान करें

5 मुर्गियों को क्रिमिनाशक दवा प्रत्येक तीन माह में खिलाएँ

6 मुंग, तिल, मक्का एवं ज्वार आदि के बीजों को उपचारित कर क़तारों में बुवाई करें

7 खेत में हरी काई का प्रकोप दिख रहा हो तो पानी को निकल देवें, खेत में जिस जगह से पानी अंदर जाता है वहा कापर सल्फेट को पोटली में बांध कर रखें

8 धान के खेत में जलमाँग अनुसार सिंचाई की समुचित व्यवस्था करें

9 शिमला मिर्च की नर्सरी तैयार करें

10 खरीफ प्याज की खत में रोपाई करें

11 गुल्दावदी एवं चाइना एस्टर के लिए भूमि की तैयारी करें

12. क्राप डाक्टर और राइस आई.एफ.सी एवं हर्बकेल-हर्बिसाइड केलकुलेटर एप को गूगल प्लेस्टोर से डॉउनलोड करके स्वयं कृषि के डाक्टर बने.

13 खरीफ धान की बुवाई/ रोपाई का कार्य जिले में प्रगति पर है कृषकों को खरपतवार नियंत्रण हेतु सलाह दी जाती है कि विभिन्न खरपतवार नाशी का प्रयोग कर खेत को खरपतवार मुक्त रखें ।

14 अंकुरण पूर्व उपयोग किए जाने वाले खरपतवार नाशी:- पायरेजोसल्फ्यूरान इथाइल 10 % डब्ल्यूपी (साथी ,ओजीका , प्रॉपर्टी आदि के नाम से उपलब्ध) का उपयोग नरजवा, गेगरूवा घास एवं चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार नियंत्रण हेतु बोता धान में 0 से 3 दिन बुवाई पश्चात 80 ग्राम प्रति एकड़ की दर से उपयोग करें ।

15 प्रेटीलाक्लोर 6%प्लस बेनसलफयूरान इथाइल 0:6 %दानेदार खरपतवार नाशी का उपयोग सकरी पत्ती वह चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार नियंत्रण हेतु बोता धान में 0 से 3 दिन बाई पश्चात 4 किलो प्रति एकड़ की दर से उपयोग करें ।

16 ऑक्सीडायजिल 6% ईसी (राफ्टर, टॉप स्टार आदि के नाम से उपलब्ध) खरपतवार नाशी का उपयोग सावा चूहका नरजवा एवं कुछ चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार जैसे चुनचुनिया मिर्ची बन इत्यादि हेतु बुवाई पूर्व 0 से 3 दिन में 600ml दवा प्रति एकड़ की दर से उपयोग करें ।

17 अंकुरण पश्चात खरपतवार नासी का प्रयोग :- पायरेजोसल्फ्यूरान इथाइल 10% डब्ल्यूपी खरपतवार नासी का प्रयोग अधिकतर चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार जैसे चुनचुनिया, कौवाकेनी , तीनपत्तियां जलकुंभी एवं सकरी पत्ती वाले जैसे सावा मोथा नरजवा इत्यादि हेतु बुवाई या रोपा के 5 से 10 दिन पश्चात 80 ग्राम प्रति एकड़ की दर से उपयोग करें ।

18 बीसपायरीबैक सोडियम 10% एससी (नॉमिनी गोल्ड एडोरा आदि के नाम से उपलब्ध) खरपतवार नासी का प्रयोग सभी प्रकार के खरपतवार जैसे मोथा नरजवा, बंदरपुछिया, मिर्ची वन भेगरा, सावा बदौरी आदि के नियंत्रण हेतु बुवाई रोपाई के 20 से 25 दिन बाद 100ml प्रति एकड़ की दर से उपयोग करें ।

19 पेनोक्सुलम 21.7% एससी ( पिनाकसा ग्रेनाइट गेमेकजोन आदि के नाम से उपलब्ध)खरपतवार नासि का उपयोग अधिकतर घास कूल के सकरी पत्ती वाले खरपतवार एवं कुछ चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार जैसे चुनचुनिया कौवाकेनी आदि जल पर तैरने वाले खरपतवार नियंत्रण हेतु 37.5 एम एल प्रति एकड़ की दर से बुवाई या रोपाई के 12 से 18 दिन पश्चात उपयोग करें ।

20 फिनोक्साप्रोप पी ईथाईल 9.3% ईसी ( वहीप सुपर, जुपिटर , पयूमासुपर इत्यादि उपलब्ध) खरपतवार नासी का उपयोग सकरी पत्ती वाले खरपतवार जैसे सावा शोभना इत्यादि हेतु बुवाई या रोपाई के 20 से 25 दिन बाद 320 से 400ml प्रति एकड़ की दर से उपयोग करें ।

21 सायहेलोफाप ब्यूटाइल 10 एसी (क्लींचर, रेपअप, इत्यादि के नाम से उपलब्ध ) खरपतवार नाशी का प्रयोग सावा ,शोभना इत्यादि नियंत्रण हेतु बुवाई व रोपाई के 15 से दिन पश्चात 300 से 400 एम एल प्रति एकड़ के दर से उपयोग करें।

कृषक जनहित समाजहित में प्रचारित एवं प्रसारित🌾🌾🌾

"कृषि जीवनस्य आधारम" यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब लाइक एवं कमेंट, शेयर अवश्य करें...

https://youtu.be/WJ8kudl_4T8?si=R_HVsIUBH5yiaUSg

कृषकों की सेवा में सदैव तत्पर कृषि वैज्ञानिक

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

शुभेच्छुक...

डॉ.चंद्रशेखर खरे, वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक

प्रक्षेत्र प्रबंधक,शोध विद्ववान,सस्य विज्ञान

कृषि विज्ञान केंद्र, इं.गाँ.कृ.वि.वि. रायपुर

कृषक वैज्ञानिक सलाहकार कैरियर मार्गदर्शक,

संयुक्त जन जागरूकता अभियान, पामगढ़

8770414150, 6264388869

धर्मेन्द्र कुमार खरे-निदेशक एवं प्रमुख

संयुक्त जन जागरूकता अभियान, पामगढ़

जितेंद्र कुमार खरे, प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी

सुमन खरे, वरिष्ट समाज सेविका.पामगढ़

-------------------------------------

अधिक जानकारी के लिए अपने नज़दीकी कृषि विज्ञान केंद्रो से संपर्क करे...

समाचार संकलन : अनिल बघेल ABN

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts