Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी टूटीः 58 विधायकों ने अलग गुट बनाया, रितब्रता बनर्जी को विधायक दल का नेता चुना

Abhyuday Bharat News / Wed, Jun 3, 2026 / Post views : 100

Share:

इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजनीति से आई है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी टूट गई है। 58 बागी विधायकों ने अलग गुट बनाया है। 58 बागी MLA ने पार्टी से निकाले गए विधायक रितब्रता बनर्जी (Ritabrata Banerjee) को विधायक दल का नेता घोषित किया। बागी विधायकों के दल ने विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस से मिलकर अपना समर्थन पत्र भी सौंपा। ये सभी बागी विधायक स्पीकर को समर्थन पत्र सौंपकर असली TMC पार्टी का दावा किया। इसी के साथ ही तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी दो गुटो में बंट गया है।

बागी विधायकों के इस कदम से ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। ममता बनर्जी के सामने अब अपनी खुद की बनाई पार्टी टीएमसी से भी कंट्रोल खोने की संभावना बन गई है। 15 साल बाद बंगाल की सत्ता से दूर होने के बाद ममता बनर्जी अब अपनी पार्टी से भी हाथ धो सकती है।

जावेद खान, संदीपन साहा और सिउली साहा उपनेता चुने गए

बैठक में 58 बागी MLA ने रितब्रता बनर्जी (Ritabrata Banerjee) को विधायक दल का नेता चुना। वहीं जावेद खान, संदीपन साहा और सिउली साहा को उपनेता बनाया गया है। जबकिअखरुज्जमान को चीफ व्हिप बनाया गया है। हालांकि बागी गुट ने अपने पत्र में ममता बनर्जी को अब भी पार्टी अध्यक्ष बताया है। लेकिन अभिषेक बनर्जी का नेतृत्व और विधायक दल से जुड़े फैसलों को मानने से इनकार कर दिया है।

बागी विधायकों ने अपना समर्थन दिया।

यहां से पड़ी टीएमसी में टूट की नींव

बता दें कि टीएमसी में टूट की नींव  सिग्नेचर फर्जीवाड़े (signature forgery) के बाद पड़ी। विगत सोमवार को अभिषेक बनर्जी के लेटर हेड पर स्पीकर को भेजे गए पत्र में शोभनदेव को नेता विपक्ष बनाने का प्रस्ताव भेजा था। विधायक संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी ने शिकायत की थी कि इस प्रस्ताव पर उनके हस्ताक्षर फर्जी हैं। शिकायत के बाद ममता ने दोनों विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। यही दोनों विधायक टीएमसी की नाव में कील ठोकने का काम किया।

टीएमसी के निष्कासित नेता रिजू दत्ता ने बड़ा दावा

इधर टीएमसी की टूट को लेकर टीएमसी के निष्कासित नेता रिजू दत्ता ने भी टीएमसी पर दावे को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के 50 विधायकों ने बैठक की है और ये विधायक चुनाव चिह्न पर कब्जा करना चाहते हैं। रिजू दत्ता ने कहा कि टीएमसी के दो विधायकों रितब्रता बनर्जी और संदीपन साहा ने विधानसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर दावा किया कि उनके हस्ताक्षर जाली हैं।उन्होंने दावा किया कि मैंने कई सालों तक तृणमूल कांग्रेस में काम किया है, इसलिए मुझे खबर मिली और कुणाल घोष ने भी प्रेस में बताया कि रितब्रता बनर्जी के नेतृत्व में करीब 50 टीएमसी विधायक एक होटल में मिले। उन्होंने फोन पर भी बात की और शाम को विधायक छात्रावास में कई विधायकों के साथ बैठक की। एकजुट होकर विधानसभा अध्यक्ष से मिलेंगे और तीन मुख्य मुद्दे उठाएंगे। रिजू दत्ता ने कहा कि हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है। करीब 50 विधायक हमारे साथ हैं। हम असली तृणमूल कांग्रेस हैं। हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है, इसलिए यह चिन्ह हमारा होना चाहिए।

यह तस्वीर 1 जून की है। ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने अन्य विधायकों के साथ मीटिंग की थी।

इधर ममता बनर्जी ने पार्टी की सभी कमेटियां, फ्रंटल आर्गनाइजेशन को तत्काल प्रभाव से भंग किया

इधर  ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की सभी कमेटियों, पार्टी से जुड़े संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। टीएमसी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सभी कमेटियों और फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन का पुनर्गठन किया जाएगा। तृणमूल कांग्रेस ने लिखा- पार्टी हर लेवल पर आत्मनिरीक्षण, परफॉर्मेंस रिव्यू और ऑर्गेनाइज़ेशनल असेसमेंट की एक पूरी एक्सरसाइज करेगी। इस एक्सरसाइज के नतीजों के आधार पर, पैरेंट बॉडी और सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइज़ेशन के ऑर्गेनाइज़ेशनल स्ट्रक्चर को फिर से बनाया जाएगा और सही समय पर इसकी घोषणा की जाएगी। पार्टी अपने ऑर्गेनाइज़ेशन को मज़बूत करने और इसे नए जोश और मकसद के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने के लिए कमिटेड है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts