Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS :- देश दुनिया : ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

Abhyuday Bharat News / Tue, Jun 16, 2026 / Post views : 133

Share:

बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर मिली अपनी हार और सीएम सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) की जीत को चैंलेज किया है। ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट पर मिली अपनी हार को कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) में चुनौती दी है। ममता बनर्जी मंगलवार को खुद कोलकाता हाईकोर्ट पहुंचकर याचिका दायर कर सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज किया। इस दौरान ममता बनर्जी के साथ सांसद डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेना, और कल्याण बनर्जी मौजूद थे।

दरअसल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर हुई थी। इस सीट पर हुए कड़े मुकाबले में पश्चिम बंगाल के वर्ताम मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने जीत हासिल की थी। सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15 से अधिक वोटों से शिकस्त दी थी। सुवेंदु अधिकारी को 73917 वोट मिले थे। वहीं टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को 58812 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर रहे सीपीएम के श्रीजीब विश्वास को 3556 वोट मिले थे।

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 4 मई को आया था। भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर थी। ममता बनर्जी मतगणना के दिन 16-17 राउंड तक आगे ही थीं। हालांकि उसके बाद दोनों उम्मीदवारों के बीच गैप धीरे धीरे कम होता गया। आखिरी चरणों में सुवेंदु ने 15,104 वोट से जीत हासिल की थी।

2021 के नतीजे को भी किया था चैलेंज

ममता बनर्जी ने अपनी हार को लेकर कोई पहली बार चैलेंज नहीं किया है। 2021 के विधानसभा चुनाव में भी नंदीग्राम विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी को बीजेपी नेता और वर्तमान सीएम सुवेंदु अधिकारी ने ही शिकस्त दी थी। उस समय भी ममता बनर्जी ने अपनी हार को चुनौती दी थी। यह मामला अभी भी अदालत में लंबित है। अब तृणमूल चीफ ने भवानीपुर में भी अपनी हार को चुनौती दी है।

विधानसभा में बीजेपी से मिली शिकस्त के बाद ममता की पार्टी में भागमभाग

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद से ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी टीएमसी इस वक्त सबसे खराब दौर से गुजर रही है। तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी (TMC) में बवाल मचा हुआ है। दीदी की पार्टी टीएमसी ताश की पत्ते की तरह बिखरती जा रही है। 60 विधायकों ने अलग गुट बनाकर ममता बनर्जी को अलग-थलग कर दिया। जबकि 20 लोकसभा सांसदों ने भी अलग होकर गुट बना लिया। इसके बाद ममता बनर्जी के 20 सांसदों ने ने हाल ही में नेशनल सिटिजन्स पार्टी में विलय की घोषणा कर दी। सभी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से रविवार को मुलाकात करते हुए ज्ञापन भी सौंपा है। बागी सांसदों के अलग बैठने और उन्हें मान्यता देने को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को फैसला लेना है। जबकि टीएमसी के 4 राज्यसभा सांसदों ने भी टीएमसी से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी इस वक्त अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts