Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

वेस्ट बंगाल :- कोलकाता न्यूज : उत्तर में ममता, दक्षिण में अभिषेक! बंगाल चुनाव प्रचार का खाका तैयार, तृणमूल के 'जनरल' नंदीग्राम कब जाएंगे?

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 23, 2026 / Post views : 191

Share:

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी इस रविवार से विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार के मैदान में उतरने को तैयार हैं। तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी मंगलवार 25 मार्च को चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। ममता बनर्जी अपने गृह क्षेत्र से ही चुनाव प्रचार की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 अगले महीने होने वाले हैं। इसके लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी उत्तरी बंगाल से और उनके भतीजे और पार्टी महासचिव अभिषेक बैनर्जी दक्षिण बंगाल के जिलों से तूफानी चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। पार्टी का इरादा दोनों अलग-अलग चुनावी क्षेत्रों में मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का प्रभावी मुकाबला करना है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी 24 मार्च को अलीपुरद्वार परेड ग्राउंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के साथ उत्तर बंगाल में औपचारिक रूप से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी।

बीजेपी का गढ़ है उत्तर बंगाल
दरअसल उत्तर बंगाल लंबे समय से बीजेपी का गढ़ माना जाता रहा है। मुख्यमंत्री उसी दिन दार्जिलिंग जिले के माटीगारा और जलपाईगुड़ी के मैनागुड़ी में भी सभाओं को संबोधित करेंगी। यह कदम तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व की ओर से उत्तरी क्षेत्र में राजनीतिक पकड़ वापस हासिल करने की कोशिश प्रतीत होती है। जहां बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में गहरी पैठ बनाई थी और 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी थी।

उत्तर बंगाल में बीजेपी की चुनौती को गंभीरता से ले रही टीएमसी
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में तृणमूल के बेहतर प्रदर्शन के बावजूद उत्तरी बंगाल अब भी एक महत्वपूर्ण चुनावी क्षेत्र बना हुआ है। यहां बीजेपी राजबंशी, आदिवासी और प्रवासी समुदायों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की उम्मीद कर रही है। तृणमूल के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि ममता दीदी का खुद अलीपुरद्वार से नेतृत्व करना यह संदेश देता है कि पार्टी उत्तर बंगाल में बीजेपी की चुनौती को गंभीरता से ले रही है।

उत्तर बंगाल में चुनाव प्रचार का नेतृत्व करेंगी ममता
मुख्यमंत्री के रविवार शाम को अपने निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद उत्तर बंगाल के लिए रवाना होने की उम्मीद है। जहां वह आगामी चुनावों के लिए पार्टी की बूथ स्तरीय रणनीति की रूपरेखा प्रस्तुत कर सकती हैं। ममता बनर्जी जहां उत्तर बंगाल में चुनाव प्रचार का नेतृत्व करेंगी।

दक्षिण में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे अभिषेक
वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और संगठन के प्रमुख अभियान रणनीतिकार के रूप में देखे जाने वाले अभिषेक बनर्जी उसी दिन दक्षिण 24 परगना के पाथरप्रतिमा से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। पार्टी नेताओं के मुताबिक, अभिषेक वहां से राजनीतिक रूप से संवेदनशील मेदिनीपुर क्षेत्र का रुख करेंगे और वह 25 मार्च को दासपुर, केशियरी और नारायणगढ़ में रैलियों को संबोधित करने के बाद नंदीग्राम में एक कार्यकर्ता बैठक आयोजित करेंगे।

नंदीग्राम दौरा अहम क्यों?
अभिषेक का नंदीग्राम दौरा प्रतीकात्मक और राजनीतिक रूप से अहम है। यह निर्वाचन क्षेत्र 2021 के विधानसभा चुनाव का केंद्र बिंदु बन गया था और ममता बनर्जी को बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने हराया था। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अभिषेक का मेदिनीपुर क्षेत्र पर शुरुआती ध्यान देना, पार्टी की ओर से जंगलमहल और तटीय क्षेत्रों में बीजेपी की संगठनात्मक शक्ति को कमजोर करने की नीति प्रतीत होती है।

अभिषेक की चुनाव प्रचार शैली कैसी?
एक राजनीतिक जानकार ने कहा कि अभिषेक की चुनाव प्रचार शैली अधिक संगठनात्मक और कार्यकर्ता-केंद्रित होती है। वह बूथ नेटवर्क को मजबूत करने और जमीनी स्तर की पार्टी मशीनरी को सक्रिय करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सूत्रों ने बताया कि डायमंड हार्बर से लोकसभा सदस्य अभिषेक महीने के अंत में उत्तरी बंगाल की भी यात्रा करेंगे। जहां वह 26, 28 और 31 मार्च को क्षेत्र के कम से कम नौ विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करने और रोड शो करने की योजना बना रहे हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts