Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: Manu Bhaker: दो ओलंपिक मेडल के साथ भारत लौटीं मनु भाकर, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Admin / Wed, Aug 7, 2024 / Post views : 525

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
Manu Bhaker Returned to India: पेरिस ओलंपिक में अपना परचम फहराकर मनु भाकर भारत वापस लौट आई हैं. बुधवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया.
Manu Bhaker Won Olympic Bronze Medals: पेरिस ओलंपिक (Paris Olympic) में शानदार प्रदर्शन दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर (Manu Bhaker) बुधवार को स्वदेश लौटीं. इस दौरान दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर उनका भव्य स्वागत हुआ. जैसे ही मनु एयरपोर्ट से बाहर निकलीं, उनके माता-पिता ने उन्हें गले लगाकर उनका माथा चूम लिया. मनु के साथ उनके कोच जसपाल राणा (Coach Jaspal Rana) का भी सभी ने जोरदार स्वागत किया. मनु भाकर के एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए उनके माता-पिता, परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड के लोग भी पहुंचे. मनु भाकर के एयरपोर्ट पहुंचने से पहले टर्मिनल-3 भारत माता के जयकारों से गूंज उठा. मनु भाकर के कोच जसपाल राणा मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं और मनु भाकर की जीत में उनका बड़ा योगदान है. इसलिए न सिर्फ मनु भाकर के लिए बल्कि उनके कोच जसपाल राणा के लिए भी समर्थकों में उत्साह दिखा.
पिता ने कहा- मुझे बेटी पर गर्व है
इस मौके पर कोच जसपाल राणा के पिता नारायण राणा भी मौजूद थे. उन्होंने बताया कि एक ओलंपिक में दो पदक जीतकर मनु ने इतिहास रचा है. हमें बहुत खुशी है. निशानेबाजी के लिए यह ऐतिहासिक पल है और भविष्य में इससे भी ज्यादा पदक की उम्मीद होगी. सबका ध्यान इस खेल की ओर आया है और भविष्य में खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करेंगे. एयरपोर्ट पर मौजूद मनु भाकर के पिता ने कहा, "मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि मनु ने ओलंपिक में भारत का मान बढ़ाया."
12 साल बाद किसी निशानेबाज ने जीता मेडल
भारत की मनु भाकर ने पेरिस में दोहरी जीत से पहले निशानेबाजी दल का 12 साल का सूखा समाप्त किया. युवा भारतीय निशानेबाज मनु भाकर बुधवार सुबह भारत पहुंचीं. नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां बड़ी संख्या में प्रशंसक ओलंपिक पदक विजेता का स्वागत करने के लिए उमड़ पड़े. न सिर्फ उन्होंने शूटिंग में भारत का सूखा खत्म किया, बल्कि पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत को पहला पदक दिलाया और 10 मीटर मिश्रित टीम एयर पिस्टल स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर एक और कांस्य पदक जीतकर इसे दोगुना कर दिया.
क्लोजिंग सेरेमनी के लिए फिर पेरिस जाएंगी मनु
25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में उन्हें चौथे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा, जिससे उनका ओलंपिक अभियान रिकॉर्ड दो पदकों के साथ समाप्त हुआ. मनु पेरिस ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ध्वजवाहक होंगी. मनु रविवार को होने वाले क्लोजिंग सेरेमनी के लिए वापस पेरिस जाएंगी.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts