Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : ट्रांसपोर्टर की बर्थडे पार्टी में मर्डर : युवक को कैंपर से कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

Abhyuday Bharat News / Sat, Jul 4, 2026 / Post views : 145

Share:

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार रात ट्रांसपोर्टर की बर्थडे पार्टी में शराब के नशे में थिरकते युवकों के बीच विवाद खूनी वारदात में बदल गई। रिजॉर्ट में युवक की कथित तौर पर कैंपर वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना में दीपका के गरुणनगर निवासी उज्जवल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी तुषार ढांढा वारदात के बाद मौके से वाहन समेत फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

विवाद के बाद खूनी वारदात

जानकारी के मुताबिक, उरगा स्थित मीरा रिजॉर्ट में ट्रांसपोर्टर विकास कुमार हुडा के जन्मदिन का जश्न चल रहा था। यहां करीब 20 से 25 युवक पहुंचे थे। नाच-गाने के बीच रात करीब 1:30 बजे किसी बात को लेकर युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और माहौल पूरी तरह गरमा गया।

वारदात के बाद आरोपी फरार

आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी तुषार ढांढा ने कैंपर वाहन से उज्जवल सिंह को कुचल दिया। गंभीर चोट लगने से उज्जवल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर पार्टी में शराब का अधिक नशा होने के कारण विवाद होना बताया जा रहा है।

पुलिस की जांच जारी

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस पार्टी में मौजूद अन्य युवकों से भी पूछताछ कर रही है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts