Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

मारो चौकी - न्यूज़ : ढाबा में लूटपाट - तोड़फोड़ क़े मुख्य आरोपी नारायणपुर सरपंच फरार

Abhyuday Bharat News / Sun, Aug 2, 2026 / Post views : 589

Share:

रायपुर-बिलासपुर रोड स्थित संदेश यूपी ढाबा, नारायणपुर में 29 तारीख को खाने के पैसे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के सरपंच बिसाहू राम साहू ने कुछ लोगों को बुलाकर ढाबा में तोड़फोड़ की और जान से मार देने की धमकी दी।

News By ; Anil Baghel ABN

ढाबा संचालक पारस सिंह के अनुसार विवाद की शुरुआत खाने के पैसे न देने को लेकर हुई। इसी दौरान सरपंच ने अपने साथ गांव के कुछ अन्य लोगों को बुला लिया। आरोप है कि भीड़ ने ढाबा में घुसकर कुर्सी, टेबल, काउंटर और सामान में तोड़फोड़ की। इस दौरान ढाबा संचालक और स्टाफ को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

SP तक शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR

पीड़ित ढाबा संचालक ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने मारो पुलिस चौकी में शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन उनकी शिकायत नहीं ली गई। बड़ी मशक्कत और पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक शिकायत पहुंचाने के बाद जाकर मामला दर्ज 296, 309(4), 115,(2), 324(5), 3(5) इन धाराओं में किया गया। FIR दर्ज होने के बाद मुख्य आरोपी नारायणपुर के सरपंच बिसाहू राम साहू फरार बताया जा रहा है।

1 अगस्त तक नहीं बना पंचनामा सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहा है। पीड़ित का आरोप है कि घटना दिनांक 29 तारीख से लेकर 1 अगस्त तक मारो पुलिस चौकी की टीम पांच बार घटनास्थल पर आई, लेकिन पंचनामा नहीं बनाया गया। सूचना है कि फॉरेंसिक जांच के एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचकर जांच कर गए। नांदघाट टीआई ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बावजूद अब तक पंचनामा और जब्ती की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे स्थित इस ढाबा में रोज सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। दिनदहाड़े हुई तोड़फोड़ और धमकी से व्यापारियों में डर का माहौल है।

राजनीतिक संरक्षण के आरोप सूत्रों के मुताबिक एफआईआर दर्ज होते ही सरपंच बिसाहू राम साहू फरार हो गए। अब देखना यह है कि मारो पुलिस चौकी फरार आरोपी को कब तक गिरफ्तार करती है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण के चलते कार्रवाई में देरी हो रही है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts