Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ऑटो : नई Tata Punch में Nexon का इंजन, 360-डिग्री कैमरा, फेसलिफ्ट मॉडल में और क्या मिलेगा?

Abhyuday Bharat News / Tue, Jan 6, 2026 / Post views : 268

Share:

टाटा मोटर्स कुछ दिन में बिलुकल नई पंच को लॉन्च करने जा रही है। टाटा ने लॉन्च से पहले पंच के फेसलिफ्ट से पर्दा उठा दिया है और बताया है कि नए मॉडल में क्या-क्या मिलेगा ?


टाटा मोटर्स 13 जनवरी पंच का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने जा रही है। मजेदार बात ये है कि कंपनी ने लॉन्च से पहले SUV से पर्दा उठा दिया है और पहली बार टाटा पंच को इतने बड़े स्तर पर अपडेट मिलने जा रहा है। 2026 टाटा पंच में नया डिजाइन, नई टेक्नोलॉजी के साथ अपडेटेड केबिन और ज्यादा ताकतवर इंजन है।

नई पंच का डिजाइन टाटा की नई कारों से प्रेरित है, जिसमें पंच EV और अपडेटेड अल्ट्रोज शामिल हैं, लेकिन इसकी अलग पहचान बनी हुई है। सामने की तरफ अब पतली LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स और ब्लैक ग्रिल दी गई है। बंपर में पहले की तरह मोटी ब्लैक क्लैडिंग दी गई है, जिसमें एयर इनटेक और सिल्वर स्किड प्लेट शामिल है। हेडलैंप्स को भी LED यूनिट में अपडेट किया गया है, जो अब ज्यादा शार्प डिजाइन में आते हैं। सबसे बड़ा बदलाव नए 16-इंच अलॉय व्हील्स का है। टाटा ने एक नया ब्लू कलर भी पेश किया है। पीछे की तरफ अब कनेक्टेड LED टेल-लैंप्स और नया बंपर दिया गया है, जिससे एक्सटीरियर अपडेट पूरा होता है। 

केबिन में बदलाव

अंदर की तरफ डैशबोर्ड का लेआउट पहले जैसा ही है, लेकिन इसमें कुछ जरूरी अपडेट किए गए हैं। अब इसमें नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसमें रोशनी वाला टाटा लोगो है। एयर कंडीशनिंग के कंट्रोल्स को टच-बेस्ड पैनल में बदला गया है, साथ ही फैन स्पीड और टेम्परेचर के लिए टॉगल स्विच दिए गए हैं।  इसके अलावा नई ग्रे और ब्लू कलर की सीट अपहोल्स्ट्री, 7-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और पतले बेजल के साथ 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

टाटा पंच फेसलिफ्ट के नए फीचर्स

फेसलिफ्ट पंच में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जो पहले नहीं थे। इसमें 360-डिग्री कैमरा और हिल डिसेंट कंट्रोल शामिल हैं। इसके अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, की-लेस एंट्री के साथ पुश-बटन स्टार्ट और सिंगल-पैन सनरूफ भी मिलता है। सेफ्टी के लिहाज से अब पंच के सभी वैरिएंट्स में 6 एयरबैग मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ABS + EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलेगा।

ज्यादा पावरफुल इंजन

सबसे बड़ा अपडेट इंजन में हुआ है। पहली बार टाटा पंच में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो नेक्सॉन से लिया गया है। यह इंजन लगभग 118 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क देगा। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। यह नया इंजन मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगा, जो करीब 87 bhp और 115 Nm टॉर्क देता है. इसके अलावा CNG वेरिएंट भी होगा, जिसमें लगभग 72 bhp और 103 Nm टॉर्क मिलेगा।  नॉन-टर्बो वेरिएंट्स में 5-स्पीड मैनुअल और कुछ पेट्रोल मॉडल्स में AMT का विकल्प मिलेगा। 

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts