Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS :- देश दुनिया : नितिन या पता नहीं कौन, मुझे नाम भी नहीं पता’, BJP अध्यक्ष पर सीएम रेवंत रेड्डी का तंज, कहा- तेलंगाना के लोग भाजपा को कुच

Abhyuday Bharat News / Wed, Jul 1, 2026 / Post views : 120

Share:

CM Revanth Reddy Dig at BJP Chief Nitin Nabin: तेलंगाना (TELANGANA) सीएम रेवंत रेड्डी ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन पर तंज कसा है। हालांकि रेवंत रेड्डी बीजेपी चीफ पर तंज कसने के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, उसे लेकर अब बवाल हो गया है। भाजपा ने सीएम रेवंत रेड्डी के तरीके पर सवाल उठाते हुए अहंकार की पराकाष्ठा बताया है।

दरअसल तेलंगाना विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होना है। इसे लेकर बीजेपी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तीन दिवसीय तेलंगाना दौरे पर पहुंचे थे। तेलंगाना दौरे से लौटने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा था कि अगले चुनाव के बाद राज्य में BJP की सरकार होगी।

बीजेपी चीफ के इस दावे पर सीएम रेवंत रेड्डी ने तंज कसा। किसानों की एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि हाल ही में एक व्यक्ति यहां आया था, नवीन या जो भी नाम हो। मुझे उनका ठीक से नाम पता नहीं है। वह यहां आकर कहते हैं कि अगली सरकार उनकी होगी। आपने पश्चिम बंगाल के बारे में भी यही कहा था। पश्चिम बंगाल में आपको 15 साल लगे। वहां, ममता बनर्जी की वजह से शायद आपकी चालें कामयाब हो गईं,  लेकिन यहां हमारे सभी लोग तैयार हैं और वे आपको कुचल देंगे। BJP को तेलंगाना में सिर उठाने नहीं दिया जाएगा।

तेलंगाना सीएम के शब्दों के चयन पर बीजेपी ने सवाल उठाया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने रेवंत रेड्डी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा- ‘अहंकार की पराकाष्ठा प्रदर्शित हो रही है, शब्दों का चुनाव तो देखो। एकदम सटीक कांग्रेसी।

तेलंगाना में बीजेपी शुरू करेगी राज्यव्यापी आंदोलन

बता दें कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तेलंगाना में कांग्रेस सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी सरकार विधानसभा चुनावों से पहले जनता से किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। तेलंगाना बीजेपी की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज करने और लोगों के मुद्दों को हर गांव और शहर तक पहुंचाने की अपील की।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts