Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

उत्तर प्रदेश :- नोएडा न्यूज : नोएडा: बैंक्विट हॉल में सूट-बूट में आया चोर, पहले खाया खाना, फिर 5 लाख रुपये से भरा बैग लेकर हुआ चंपत

Abhyuday Bharat News / Mon, Apr 20, 2026 / Post views : 215

Share:

नोएडा के सेक्‍टर 51 स्थित डायमंड क्रॉउन बैंक्विट सिल्वर हॉल में सूट-बूट पहनकर आए चोर ने लड़की पक्ष का रुपयों और आभूषण से भरा बैग चोरी कर लिया।

नोएडा: देश की राजधानी दिल्‍ली से सटे नोएडा में एक बार फिर सूट-बूट पहनकर चोरी करने की वारदात सामने आई है। ताजा मामला सेक्टर-51 स्थित डायमंड क्रॉउन बैंक्विट सिल्वर हॉल का है। यहां सोमवार को एक सगाई समारोह के दौरान सूट-बूट पहना शख्‍स लाखों रुपये से भरा बैग चंद मिनटों में लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लूट की घटना के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि बैग में लड़की पक्ष का करीब 5 लाख रुपये कैश और कुछ आभूषण थे। सुदेश जैन की बेटी की सगाई की रस्म चल रही थी। इस दौरान लड़के-लड़की पक्ष के लोग समारोह में व्यस्त थे।इसी दौरान एक युवक मेहमानों की तरह बैंक्विट हॉल में दाखिल हुआ और वह सूट-बूट पहने हुए था। वह कुछ देर तक इधर-उधर घूमता रहा। उसकी नजर उस बैग पर पड़ी जिसमें नकदी और आभूषण रखे थे।


पहले खाना खाया, फिर वारदात को दिया अंजाम

सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से साफ दिख रहा है कि आरोपी युवक ने पहले आयोजन स्थल पर खाना खाया। फिर, अवसर पाकर उसने चतुराई से बैग चुराया और घटनास्थल से भाग निकला। वीडियो में उसे हॉल में इधर-उधर घूमते हुए और बैग लेकर बाहर जाते स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।


लड़की पक्ष को बाद में पता चला- बैग चोरी हो गया

घटना के कुछ समय बाद, जब पीड़ित पक्ष को बैग गायब होने का पता चला तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। बैग न मिल जाने पर बैंक्वेट हॉल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जहाँ सूट-बूट पहने चोर की करतूत साफ दिख रही थी। पीड़ित पक्ष ने सेक्टर-49 पुलिस स्टेशन पर मामला दर्ज कराया है।


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक को ढूंढ रही पुलिस

इस पूरे मामले में स्थानीय थाना प्रभारी का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts