Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

वेस्ट बंगाल :-कोलकत्ता न्यूज : 'अब तो सारा राज खुल गया', चुनाव आयोग की अधिसूचना पर BJP की मुहर को लेकर ममता बनर्जी ने बोला तीखा हमला....

Abhyuday Bharat News / Tue, Mar 24, 2026 / Post views : 227

Share:

चुनाव आयोग की एक अधिसूचना पर बीजेपी की मुहर लगी दिखाई दी। हाथ में वह दस्तावेज लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तो सारा राज खुल गया है। उन्होंने आगे कहा कि आप पिछले दरवाजे से क्यों आए? हमारा सीधे-सीधे सामना कीजिए।

कोलकाता: चुनाव आयोग की एक अधिसूचना पर बीजेपी की मुहर लगी दिखाई दी। हाथ में वह दस्तावेज लिए मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने मंगलवार को चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला। ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग के पत्र पर कथित तौर पर बीजेपी की मुहर लगी होने के बाद यह बात संदेह से परे साबित हो गई है कि कौन सी पार्टी पर्दे के पीछे से आयोग को चला रही है। उन्होंने कहा कि अब तो सारा राज खुल गया है। आप पिछले दरवाजे से क्यों आए? हमारा सीधे-सीधे सामना कीजिए। दरअसल चुनाव आयोग पर बीजेपी की केरल इकाई की मुहर लगी पाई जाने के बाद सोमवार को राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था।

ममता ने क्या कहा?

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने के लिए उत्तरी बंगाल के बागडोगरा रवाना होने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि चुनाव आयोग की अधिसूचना पर बीजेपी की मुहर लगी होने से यह स्पष्ट हो गया है कि पर्दे के पीछे से आयोग को कौन चला रहा है। भेद खुल गया है। उन्होंने अपने दावों को सही साबित करने के लिए इस विवाद पर एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर दिखाई।

चुनाव आयोग के बयान को किया खारिज

ममता बनर्जी ने इसे एक गलती बताने के चुनाव आयोग के बयान को खारिज करते हुए कहा कि यह कोई क्लर्कियल मिस्टेक नहीं है बल्कि एक राजनीतिक साजिश है। बनर्जी ने कहा कि इस विवाद के बाद चुनाव कराने में निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

सभी पार्टियां आएं साथ-ममता

उन्होंने सभी पार्टियों से कहा कि वे एक साथ आएं और आयोग की मदद से एक ही पार्टी का शासन लागू करने की कोशिश के खिलाफ लड़ें। उन्होंने कहा कि यह मायने नहीं रखता कि विपक्षी दल वामपंथी हैं या दक्षिणपंथी। मैं उनसे अनुरोध करती हूं कि वे एक साथ आएं, निर्वाचन आयोग समर्थित एकदलीय शासन के खिलाफ विरोध करें, देश में लोकतंत्र को बचाएं और स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करें।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts