Tue, 28 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

तेजस्वी ने CM सम्राट चौधरी को बताया सड़क छाप अपराधी, बोले- छात्रों पर चलवाई AK-47 से गोली

EPFO 3.0 Update : UPI से PF क्लेम के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार, नए पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों से टली सुविधा

तेज रफ्तार का कहर: थार ने टक्कर के बाद बाइक को चार किलोमीटर तक घसीटा, कई लोग बाल-बाल बचे, एक युवक गंभीर रूप से घायल

नीट पेपर लीक केस में पहले दिन ही टली फास्ट ट्रैक कोर्ट की सुनवाई, कार्यवाही 3 अगस्त तक स्थगित

सूचना

उत्तर प्रदेश :- मथुरा न्यूज : 'भारत के राजा सिर्फ राम, दूसरा कोई नहीं', मथुरा में गरजे सीएम योगी...

Abhyuday Bharat News / Wed, Apr 8, 2026 / Post views : 182

Share:

वृंदावन में संत मलूकदास महाराज की 452वीं जयंती के अवसर पर आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की।Mathura News

नवल सिंह , मथुरा: वृंदावन में संत मलूकदास महाराज  की 452वीं जयंती के अवसर पर आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। मलूक पीठ में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में संतों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने न केवल भक्ति मार्ग की महिमा बताई, बल्कि विरासत और विकास के मुद्दे पर विरोधियों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने दो टूक कहा कि भारत के सनातन राजा केवल प्रभु श्री राम हैं और उनके अलावा कोई दूसरा नहीं हो सकता।

मंच से जनचेतना जागृत करते हुए मुख्यमंत्री ने गोस्वामी तुलसीदास का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, "लोग कहते हैं कि तुलसीदास जी एक गरीब ब्राह्मण थे, लेकिन सत्य तो यह है कि वे स्वाभिमान के प्रतीक थे। उन्होंने मुगल काल के सबसे शक्तिशाली बादशाह के प्रस्ताव को यह कहकर ठुकरा दिया था कि वह किसी सांसारिक बादशाह को नहीं जानते। उनके लिए ब्रह्मांड के इकलौते राजा केवल राम हैं।" योगी ने आगे कहा कि मध्यकाल में जब विदेशी आक्रांताओं के कारण सनातन धर्म पर अंधकार छाया था, तब भक्ति की इसी धारा ने राष्ट्र को नई दिशा दी।

संभल और अयोध्या का जिक्र

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में संभल के हरिहर मंदिर और अयोध्या के संघर्ष का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा की संभल का इतिहास 1526 में बाबर के अनुयायियों ने संभल में हरिहर मंदिर को नष्ट किया था, जहां 67 तीर्थ और 19 कुएं थे।

पिछली सरकार पर निशाना

1976 और 1978 के दंगों का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि पिछली सपा सरकार में हिंदुओं की हत्या के आरोपियों के मुकदमे वापस लिए गए थे। लेकिन आज वहां सड़कें, धर्मशालाएं और परिक्रमा मार्ग बन रहे हैं। योगी ने कहा कि जब संत एक स्वर में बोलते हैं, तो अयोध्या का 500 वर्षों का कलंक मिट जाता है।

विरासत भी और विकास भी

काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या के कायाकल्प की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि 2017 से पहले अयोध्या में महज 3 घंटे बिजली मिलती थी और गलियां संकरी थीं। आज अयोध्या 'त्रेतायुग' की भव्यता की याद दिलाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास तभी सार्थक है जब हमारी विरासत सुरक्षित रहे। संतों की एकता में इतनी ताकत है कि 500 साल का संघर्ष खत्म हो सकता है, तो पूरा सनातन समाज एकजुट होकर किसी भी हिंदू विरोधी षड्यंत्र को सफल नहीं होने देगा।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts