Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सर्वांगीण विकास का भ्रम : जब खेल के मैदान मौन हो जाते हैं, तब शिक्षा अधूरी रह जाती है

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : ‘तुम्हें मारेंगे तो हम ही,’ ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ वाले गैंगस्टर प्रिंस खान ने विधायक को दी धमकी...

Abhyuday Bharat News / Thu, Jul 9, 2026 / Post views : 71

Share:

‘तुम्हें मारेंगे तो हम ही,’ ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ वाले गैंगस्टर प्रिंस खान ने विधायक को दी धमकी, कहा- 24 घंटे में तुम्हारा कत्ल होगा

Gangs of Wasseypur Gangster Prince Khan threatened MLA Arup Chatterjee: झारखंड के धनबाद से दुबई भाग चुका गैंग्स ऑफ वासेपुर का भगोड़ा कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने विधायक अरूप चटर्जी को धमकी दी है। प्रिंस खान ने विधायक से रंगदारी भी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर 24 घंटे में जान से मारने की धमकी दी है। गैंगस्टर ने मैसेज में कहा कि ‘तुम्हें मारेंगे तो हम ही। विधायक अरूप चटर्जी ने इस मामले की जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, डीजीपी और धनबाद के एसएसपी को दी है।

दरअसल ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ वाले प्रिंस खान ने निरसा से वाम दल के विधायक अरूप चटर्जी को वीडियो, ऑडियो और टेक्स्ट मैसेज भेजकर रंगदारी मांगी है। पैसे नहीं देने पर 24 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी भी दी है।

विधायक अरूप चटर्जी ने मामले में कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इसी के साथ उसने रंगदारी भी मांगी है। विधायक ने बताया कि विदेश से उनके मोबाइल पर वीडिय , ऑडियो और टेक्स्ट मैसेज आया था, जिसमें रंगदारी मांगी गई। बाद में कॉल भी आया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। रंगदारी नहीं देने पर 24 घंटे में जान मार देने की धमकी दी गई। गैंगस्टर ने मैसेज में कहा कि ‘तुम्हें मारेंगे तो हम ही।विधायक ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग भी की है।

पुलिस के घर को जमींदोज किया

मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान के घर को मिट्टी में मिला दिया है। MLA अरूप चटर्जी को मिली कथित धमकी के बाद, पुलिस और प्रशासन ने गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर बुलडोजर चलाकर ढ़हा दिया। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

मामले की जांच चल रही है

वहीं विधायक को मिली धमकी के मामले में एसएसपी धनबाद प्रभात कुमार ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। इसमें जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।

कौन है गैंगस्टर प्रिंस खान

बता दें कि गैंगस्टर प्रिंस खान पर 4 दर्जन से भी अधिक अपराधिक केस दर्ज हैं। इनमें हत्या, रंगदारी, जबरन वसूली के लिए धमकी के मामले शामिल हैं। गैंगस्टर फिलहाल पाकिस्तान में है, ये बात खुद एसएसपी ने भी बीते दिनों कही थी। प्रिंस खान के खिलाफ सरकार पहले ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर चुकी है। प्रिंस खान ने हाल ही में रांची के व्यापारियों से भी रंगदारी की मांग की थी। रांची के एक रेस्टोरेंट में गोलियां भी चलवाई थीं, जिसमें वहां के मैनेजर की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

प्रिंस खान विदेश में बैठकर वीडियो और ऑडियो जारी कर रंगदारी की मांग करता है। 24 नवंबर 2021 को नन्हें खान हत्याकांड में नाम आने के बाद वह भारत छोड़कर फरार हो गया था। वह पहले दुबई पहुंचा और वहीं से गैंग को ऑपरेट करने लगा। इसके बाद उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts