Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सर्वांगीण विकास का भ्रम : जब खेल के मैदान मौन हो जाते हैं, तब शिक्षा अधूरी रह जाती है

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

सूचना

दिल्ली न्यूज़ : दिल्ली-NCR में मौसम बदलने के आसार, तेज आंधी-तूफान और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Abhyuday Bharat News / Thu, May 28, 2026 / Post views : 84

Share:

-NCR में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार के लिए हल्की बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान (thunderstorm ) की संभावना  को लेकर ऑरेंज अलर्ट (Orange alert) घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव का असर अगले तीन दिनों तक, यानी 31 मई तक देखने को मिल सकता है। भीषण गर्मी के बाद अचानक मौसम में यह बदलाव लोगों को राहत तो देगा, लेकिन तेज हवाओं और बारिश के दौरान सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है। विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इतनी तेज हवाओं से पेड़, बिजली के खंभे और अस्थायी ढांचों को नुकसान पहुंच सकता है।

तापमान में गिरावट की संभावना

IMD के मुताबिक अधिकतम तापमान जो अभी 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, वह घटकर 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई गई है। IMD ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि शुक्रवार को हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। सुबह से दोपहर के बीच हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जो कुछ समय के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। दोपहर से रात तक आंधी-तूफान की स्थिति बनी रह सकती है, जिसमें हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। इस दौरान बादलों की गरज और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।

80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं बन सकती हैं चुनौती

जब हवाओं की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचती है, तो मौसम वैज्ञानिक इसे गंभीर श्रेणी के तूफान के रूप में देखते हैं। मैदानी इलाकों में इस स्तर के तूफान बहुत दुर्लभ नहीं होते, लेकिन इसे सामान्य स्थिति भी नहीं माना जाता। इतनी तेज हवाएं काफी शक्तिशाली होती हैं और इनके कारण बड़े पैमाने पर असर देखने को मिल सकता है। तेज हवाओं की वजह से पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ सकते हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसके अलावा बिजली और संचार सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है, जिससे नेटवर्क बाधित हो सकता है। कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर सकती हैं, जिससे यातायात भी प्रभावित होने की संभावना बढ़ जाती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई को अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और सुबह से शाम तक अलग-अलग समय पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बिजली चमकने और आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 30 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं 31 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक दोनों दिनों में आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, हालांकि इस दौरान कोई अलग से गंभीर चेतावनी जारी नहीं की गई है। 29 मई को तेज हवाओं के साथ मौसम अस्थिर रह सकता है, जबकि 30 मई को भी हल्की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

1 जून से फिर बढ़ेगी उमस

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 1 जून को अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है और उमस में बढ़ोतरी होगी।

2 जून को तापमान फिर बढ़ेगा

2 जून को तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 28 डिग्री रह सकता है। इससे एक बार फिर गर्मी का असर महसूस किया जाएगा।

Tags :

#मौसम विभाग

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts