Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

मध्यप्रदेश :- भोपाल न्यूज : भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद उबले समाज के लोग, आधी रात को ताजुल मस्जिद के पास प्रदर्शन, धारा-144 लागू

Abhyuday Bharat News / Wed, May 13, 2026 / Post views : 188

Share:

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई का मामला तूल पकड़ लिया है। ताजुल मस्जिद के पास देर रात बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने जमा होकर प्रदर्शन किया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

भोपाल: गोविंदपुरा के एक होटल में मुस्लिम युवक के साथ हिंदू युवती को पकड़ा गया था। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने मुस्लिम युवक की पिटाई की थी। साथ ही चेहरे पर गोबर और स्याही पोत दी थी। इसे लेकर आधी रात पुरानी भोपाल के ताजुल मस्जिद के पास हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जमा हो गए और प्रदर्शन किया है। एहतियात के तौर अभी भी उस इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है।

Bhopal Mulsims Portest


भोपाल को बंद करने की चेतावनी


वहीं, भोपाल शहर के काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में चेतावनी दी गई कि यदि आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो शहरव्यापी बंद का आह्वान होगा। काजियात परिसर में विरोध-प्रदर्शन करते हुए समुदाय के लोगों ने हमले और घटना के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल की निंदा की।

धार्मिक भावनाओं पर है हमला


भीड़ को संबोधित करते हुए काजी नदवी ने इस हमले को न केवल एक व्यक्ति पर हमला, बल्कि सांप्रदायिक सद्भाव और धार्मिक भावनाओं पर भी हमला बताया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस नियंत्रण कक्ष की ओर मार्च किया। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता मोहसिन अली के साथकांग्रेस विधायक आरिफ मसूदऔर आतिफ अकील भी प्रदर्शन में शामिल हुए।


भोपाल पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन


इसके साथ ही समुदाय के प्रतिनिधियों ने भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार को ज्ञापन सौंपकर घटना के दौरान कथित रूप से लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल गिरफ्तारी और विभागीय कार्रवाई की मांग की।

यह मामला केवल शारीरिक हमले तक सीमित नहीं है, बल्कि आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग से धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

सैयद मुश्ताक अली नदवी, शहर काजी


भय का माहौल पैदा करती हैं ये घटनाएं


भोपाल शहर काजी ने कहा कि घटनास्थल पर पुलिसकर्मी मौजूद थे, फिर भी उन्होंने अपराधियों का साथ दिया। ऐसी घटनाएं भोपाल में भय का माहौल पैदा करती हैं और वातावरण को दूषित करती हैं।

मामले की कर रहे हैं जांच



वहीं, कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के आचरण सहित मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी। यदि वे दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी। आपराधिक मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है और आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें काम कर रही हैं। पुलिस घटना के वीडियो फुटेज की जांच कर रही है।

कानून के हिसाब से संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस की मौजूदगी की जांच की जा रही है।

संजय कुमार, भोपाल पुलिस कमिश्नर

रविवार को वायरल हुआ था वीडियो


गौरतलब है कि रविवार को गोविंदपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के गौतम नगर स्थित एक होटल में कुछ लोगों ने कथित तौर पर आरिफ खान नामक एकमुस्लिम युवकको होटल से बाहर खींचकर उसके साथ मारपीट की। उस पर दूसरे धर्म की महिला के साथ संबंध रखने का आरोप लगाकर उसके चेहरे पर स्याही और गोबर पोत दिया। पुलिस ने बताया कि महिला ने बयान दिया कि वह खान के साथ पांच साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थी और स्वेच्छा से उसके साथ गई थी।


अपराधी प्रवृत्ति का है पीड़ित आरिफ


वहीं, पीड़ित आरिफ खान भी अपराधी प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ भोपाल के अलग-अलग थानों में प्रकरण दर्ज हैं। वह कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया था। इसके बाद होटल में लिव इन पार्टनर मिलने आई थी।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts