Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS :- देश दुनिया : पीएम ने वाइब्रेंट गुजरात की रीजनल समिट का उद्घाटन किया: राजकोट की मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में दो दिन का आयोजन,

Abhyuday Bharat News / Sun, Jan 11, 2026 / Post views : 233

Share:

पीएम ने वाइब्रेंट गुजरात की रीजनल समिट का उद्घाटन किया: राजकोट की मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में दो दिन का आयोजन, 22 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए

पीएम ने वाइब्रेंट गुजरात की रीजनल समिट का उद्घाटन किया: राजकोट की मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में दो दिन का आयोजन, 22 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए

पीएम मोदी ने रविवार को राजकोट की मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में वाइब्रेंट गुजरात सौराष्ट्र रीजनल का उद्घाटन किया। यह समिट दो दिन चलेगी। पीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद राजकोट में जीआईडीसी के मेडिकल डिवाइस पार्क का उद्घाटन करेंगे। वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस 11 से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस समिट का उद्देश्य गुजरात में निवेश और औद्योगिक विकास के लिए नई गति प्रदान करना है। जापान, दक्षिण कोरिया, रवांडा और यूक्रेन के प्रतिनिधि इस सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं।

गुजरात में चार समिट होंगी, एक हो चुकी, तीन बाकी

वाइब्रेंट गुजरात के सफल मॉडल की पहुंच और प्रभाव को और अधिक बढ़ाने के लिए, पूरे राज्य में चार वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस आयोजित किए जा रहे हैं। उत्तर गुजरात क्षेत्र के लिए रीजनल कॉन्फ्रेंस का पहला एडिशन 9-10 अक्टूबर 2025 को मेहसाणा में हुआ था। मौजूदा वक्त में कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए समिट आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद दक्षिण गुजरात (9-10 अप्रैल 2026) और मध्य गुजरात (10-11 जून 2026) क्षेत्रों के लिए रीजनल कॉन्फ्रेंस क्रमशः सूरत और वडोदरा में आयोजित किए जाएंगे। माना जा रहा है कि इस बार के वाइब्रेंट गुजरात समिट में पहले साइन हुए सभी एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) का रिकॉर्ड टूटने वाला है। इतना ही नहीं, दुनियाभर के दिग्गज इस समिट में शामिल होंगे।

राजकोट समिट में करीब 5,000 कारोबारी शामिल होंगे

राजकोट समिट में 22 से अधिक देशों के लगभग 350 विदेशी प्रतिनिधि और गुजरात समेत देश भर से 5,000 से ज्यादा कारोबारियों के शामिल होने की उम्मीद है। समिट में 1,500 से अधिक एमओयू पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स सभी मेहमानों का स्वागत करेंगे।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts