Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS :- देश दुनिया : पीएम ने ‘मन की बात’ में कहा, देसी पेय सर्वोत्तम; किचन में ही गर्मी से लड़ने का उपाय उपलब्ध

Abhyuday Bharat News / Sun, May 31, 2026 / Post views : 135

Share:

प्रधानमंत्री मोदी ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड में रविवार 31 मई 2026 को देशवासियों को संबोधित किया। रविवार को अपने कहे सम्बोधन में गर्मी को लेकर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस प्रोग्राम के तहत देश में पड़ रही भीषण गर्मी से भी लोगों को बचे रहने की सलाह दी है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देश के दो चर्चित एथलीट की भी बात की।

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के दौरान तमाम समसामयिक मुद्दों की तरफ  देश का ध्यान आकृष्ट किया। उनका विशेष ध्यान भीषण गर्मी से लोगों को बचे रहने की सलाह पर रहा।

मन की बात का 134वां एपिसोड के अंतर्गत पीएम मोदी बोले कि गर्मी से लड़ने का उपाय किचन में मिलता है। भीषण गर्मी के दौरान देशी पेयजल पीते रहें। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमारे यहां गर्मी से लड़ने का तरीका कई बार रसोई में भी मिलता है। देशी पेय से आप भी परिचित हैं, अगर आप उत्तर भारत में जाएंगे तो काफी जगह आपको मिलेगा आम पन्ना, कच्चे आम का स्वाद, और गर्मी से राहत भी |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कार्यक्रम के दौरान कहा कि एक इवेंट जिसकी देशभर में चर्चा हो रहा है वह है 100 मीटर की रेस की जो महज दो दिनों में नेशनल रिकॉर्ड तीन बार टूटा, और ये कमाल दिखानेवाले दो एथलीट्स के नाम हैं- गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर।

रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित फेडरेशन कप सीनियर नेशनल एथलेटिक्स टूर्नामेंट की पुरुषों की 100 मीटर रेस 23 मई को 10.09 सेकेंड में पूरी करके भारत के सबसे तेज धावक बने। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अनिमेष कुजूर को पीछे छोड़ा जिनके नाम पर पहले यह रिकॉर्ड था।

कार्यक्रम के दौरान पीएम ने आगे कहा कि बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में सत्तू का शरबत, की तो बात ही क्या है, जिससे पेट भी भर जाए और ताकत भी मिल जाए। पंजाब-हरियाणा के लस्सी तो राजस्थान और गुजरात में छाछ, के तो क्या कहने है।

पीएम ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि एक और चर्चा गर्मी आते ही हर घर में शुरु हो जाती है और वो है आम। हर जगह के आम का अपना अलग ही स्वाद और खुशबू होती है। इस दौरान उन्होंने तमाम समसामयिक मुद्दों की तरफ  देश का ध्यान आकृष्ट किया। प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे यहां गर्मी से लड़ने और इस मौसम में स्वस्थ रहने का तरीका कई बार आसानी से आपकी रसोई में भी मिल जाता है।

Tags :

मोदी

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts