Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS :- देश दुनिया : पुणे की ‘प्रोजेक्ट X हाउस’ की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, हिरासत में 156 लोग; लाखों की शराब और ड्रग्स जब्त

Abhyuday Bharat News / Sun, Jun 7, 2026 / Post views : 153

Share:

पुणे पुलिस ने शनिवार की देर रात आलंदी-तुलापूर रोड पर स्थित एक आलीशान बंगले में चल रही हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है। देर रात हुई इस बड़ी छापेमारी में पुलिस ने मौके से 156 लोगों को हिरासत में लिया है और लाखों रुपये की शराब और ड्रग्स जब्त की है. पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए 156 लोगों में 107 पुरुष और 49 महिलाएं शामिल हैं।

रेड पड़ते ही मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बंगले में देर रात तक तेज गाने, शराब और अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों के साथ एक हाई-प्रोफाइल पार्टी आयोजित की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने बंगले को चारों तरफ से घेर लिया और छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई से पार्टी में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

परमिट की अवधि खत्म होते ही टपकी पुलिस

शुरुआती जांच में ये भी सामने आया है कि पार्टी के लिए आयोजकों को जो लिकर परमिट (शराब परोसने की अनुमति) मिला था, वह 6 जून 2026 की रात 11:30 बजे तक ही वैध था। समय अवधि ख़त्म होने के बावजूद कार्यक्रम को आगे जारी रखा गया था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान करीब 3 ग्राम गांजा भी बरामद किया है। इसके अलावा तीन हुक्का पॉट और 10 प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर भी जब्त किए गए हैं।

करीब 10 लाख की शराब जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बंगले के अंदर से भारी मात्रा में शराब भी बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 9.22 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक इस छापेमारी में जब्त की गई सभी सामग्रियों की कुल कीमत लगभग 85 लाख रुपये है। जांच अधिकारी ने बरामद संदिग्ध मादक पदार्थ, शराब और अन्य हुक्का सामग्री को जांच के लिए प्रयोगशाला (लैब) भेज दिया है।

पुलिस की पड़ताल में एक और अहम खुलासा हुआ है कि इस कथित रेव पार्टी में शामिल लोगों में तीन व्यक्ति ऐसे थे, जिनकी उम्र 21 वर्ष से कम थी। ऐसे में कानून के उल्लंघन और इतनी कम उम्र के युवाओं या नाबालिगों की इस संदिग्ध प्रोफाइल वाले कार्यक्रम में मौजूदगी को लेकर पुलिस अब बेहद गंभीरता से एक अलग कोण से जांच कर रही है।

इनपर लगा पार्टी होस्ट करने का आरोप

मामले की जांच में ब्लेज एंटरटेनमेंट के आयमन शेख और स्टार लाइट एंटरटेनमेंट के यश चौधरी को इस पूरे आयोजन के मुख्य सूत्रधार और प्रमुख आयोजकों के तौर पर चिन्हित किया गया है। इसके अलावा पुलिस इस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने के लिए पार्टी के आयोजन से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े अन्य संदिग्ध लोगों की भूमिका को भी टटोल रही है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts