Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

Heavy Rain Alert: : देश में प्री-मानसून ने पकड़ ली रफ्तार, 8, 9 और 10 मई को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

Abhyuday Bharat News / Fri, May 8, 2026 / Post views : 111

Share:

प्री-मानसून (Pre-Monsoon) के देश में दस्तक देने के बाद से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मौसम में आए इस बदलाव की वजह से कई राज्यों में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। बारिश के लिए 2025 का मानसून (Monsoon) सीज़न काफी अच्छा रहा और इस दौरान शानदार बारिश देखने को मिली। पिछले साल हुई जोरदार बारिश को ध्यान में रखते हुए मौसम एक्सपर्ट्स ने 2026 में भी जमकर बादल बरसने का पूर्वानुमान जताया था, लेकिन अब अल-नीनो से जुड़ी रिपोर्ट आई है जिसके अनुसार इस साल बारिश पर प्रभाव पड़ सकता है। इसी बीच अब देश में प्री-मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में 8, 9 और 10 मई को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

मानसून से ठीक पहले क्यों आता है प्री-मानसून? जानें दोनों में क्या है अंतर?  - do you know difference between monsoon and pre monsoon sankri - News18  हिंदी

◙ उत्तरपश्चिम भारत

प्री-मानसून ने उत्तरपश्चिम भारत में रफ्तार पकड़ ली है और इसका असर भी दिख रहा है। मौसम विभाग ने 8, 9 और 10 मई को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की-मध्यम बारिश, 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

Rajasthan Pre- Monsoon : राजस्थान में आज से प्री-मानसून शुरू, इन 6 जिलों  में आगामी तीन दिनों तक आंधी-बारिश का IMD Alert जारी | Pre Monsoon Begins In  Rajasthan From Today Imd

◙ पश्चिम भारत

पश्चिम भारत में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 8, 9 और 10 मई को मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान तेज़ हवा चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

◙ पूर्वी और मध्य भारत

पूर्वी और मध्य भारत में भी मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने 8, 9 और 10 मई को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कई जगह भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

◙ दक्षिण भारत

दक्षिण भारत में भी प्री-मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 8, 9 और 10 मई को केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी, माहे, यनम, कराईकल और रायलसीमा में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान तेज़ हवा चलने, आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है। हवा की रफ्तार 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।

◙ उत्तरीपूर्व भारत

उत्तरीपूर्व भारत में भी मौसम बदल गया है और इसका असर भी दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 8, 9 और 10 मई को अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने की भी संभावना है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts