ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 20, 2026 / Post views : 116
भेंट के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सादगी और प्रेमानंद महाराज के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा स्पष्ट दिखाई दी। प्रेमानंद महाराज ने राष्ट्रपति को श्रीराधा नाम की महिमा और निस्वार्थ कर्म के महत्व के बारे में बताया। प्रेमानंद महाराज, जो अपने प्रखर विचारों और 'राधा वल्लभ' संप्रदाय की भक्ति परंपरा के लिए विश्वभर में जाने जाते हैं, ने राष्ट्रपति को मंगलमय जीवन और राष्ट्र की प्रगति के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
वृंदावन के सुप्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की ख्याति और उनके आध्यात्मिक विचारों का प्रभाव इतना गहरा है कि देश-दुनिया की कई दिग्गज हस्तियां उनके दर्शन के लिए 'राधा केलि कुंज' आश्रम पहुंच चुकी हैं। इनमें खेल, सिनेमा, राजनीति और अन्य क्षेत्रों के कई बड़े चेहरे शामिल हैं।
![]()
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, रैपर बादशाह, शिल्पा शेट्टी, राजकुंद्रा, आशुतोष राणा, हेमा मालिनी, मीका सिंह, गायक जुबिन नौटियाल, पलाश मुच्छल, रवि किशन, राजपाल यादव और टीवी जगत से गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी भी दरबार में आ चुके हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी वृंदावन आकर प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद ले चुके हैं।
राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परिक्रमा मार्ग पर यातायात को कुछ समय के लिए डायवर्ट किया गया था। इस भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Tags :
#uttarpradesh
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन