Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

DESH NEWS : उत्तराखंड में आफत बनी बारिश! दिल्ली-UP में भी बरसेंगे बादल, जानें 10 राज्यों का हाल

Abhyuday Bharat News / Wed, Aug 6, 2025 / Post views : 322

Share:

इन दिनों मानसून की बारिश ने पहाड़ों पर तांडव मचा रखा है. आज उत्तराखंड के किई जिलों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. देश की राजधानी दिल्ली में भी बरसात हो सकती है. यूपी के कुछ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है. आइए अन्य राज्यों के मौसम का हाल भी जानते हैं.

मानसून की इस बारिश ने कहर मचाया हुआ है. पहाड़ों पर ये मानसूनी बारिश आपत बनकर गिर रही है. उत्तराखंड के धराली में जो सैलाब आया, वो अपने साथ पूरा गांव बहा ले गया. हिमाचल प्रदेश में भी बारिश ने तांडव मचा रखा है. इतना ही नहीं कई मैदानी इलाके भी ऐसे हैं, जहां बारिश ने हालात खराब करके रखे हैं. देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर में बीते 24 घंटे के दौरान अच्छी बरसात हुई है.

पूरे दिल्ली एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी और बौछारों से मौसम काफी अच्छा है. लगातार ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. फिलहाल लागातार यहां मौसम ऐसा ही रहने वाला है. दिल्ली एनसीआर में 11 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. 11 अगस्त तक यहां आंधी तूफान के साथ ही कभी हल्की तो कभी तेज बरसात देखने को मिलेगी.

यूपी के 6 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में आज से बारिश अपना रौद्र रूप दिखा सकती है. मौसम विभाग की और से प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाके में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट है. वहीं पूर्वी यूपी में कुछ ही स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं.

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश

उत्तराखंड में रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल भारी बरसात की संभावना जताई गई है. उत्तराखंड और तराई के इलाके में बारिश के लिहाज से अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं. इस दौरान इन पहाड़ी क्षेत्रों में बहने वाली नदियों और झीलों का जलस्तर बढ़ सकता है. इससे हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं, इसलिए किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा.

अन्य राज्यों का क्या है हाल?

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरिायाणा के पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. इस अवधि में पूर्वी राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts