Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

राजस्थान न्यूज़ : Rajasthan News: डीडवाना में 61 स्कूलों पर चलेगा बुलडोजर: जर्जर इमारतों को गिराने का आदेश जारी

Abhyuday Bharat News / Thu, Jul 2, 2026 / Post views : 147

Share:

Rajasthan News: डीडवाना जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ी खबर है। गर्मियों की छुट्टियां खत्म होते ही प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। जिले के कुल 61 स्कूलों की इमारतों को बुलडोजर से गिराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ये सरकारी स्कूल भवन इतने जर्जर हो चुके थे कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। मानसून की पहली बरसात से पहले ही शिक्षा विभाग इन असुरक्षित भवनों को जमींदोज करने की तैयारी में है।

जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अजीत सिंह देथा के मुताबिक, जिले में 416 स्कूल हैं जिनका मानसून से पहले सर्वे कराया गया था। इसमें 16 भवन पूरी तरह जर्जर मिले और 45 भवनों के हिस्से गिरने की कगार पर हैं। इन सभी 61 स्कूलों में क्लास लगाने पर तुरंत रोक लगा दी गई है। बच्चों को पास के दूसरे सुरक्षित स्कूलों में शिफ्ट किया गया है। जहां बच्चों की संख्या ज्यादा है, वहां दो शिफ्ट में पढ़ाई कराने का प्लान है।

शिक्षा विभाग इस बार कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। यह पूरा एक्शन 25 जुलाई 2025 को झालावाड़ में हुए उस दर्दनाक हादसे को ध्यान में रखकर लिया गया है, जिसमें एक स्कूल की जर्जर छत गिरने से 7 मासूमों की जान चली गई थी और 28 बच्चे घायल हो गए थे। विभाग के अधिकारी अब केवल कागजों पर भरोसा नहीं कर रहे, बल्कि खुद स्कूलों की बिल्डिंग का सर्वे कर रहे हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) रूपाराम ने साफ किया है कि बिल्डिंग की स्ट्रक्चरल सेफ्टी को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार उन सभी कमरों में बच्चों को बैठने पर पाबंदी लगा दी है जहां से छत टपकती है या जो असुरक्षित हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts