Thu, 25 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्जला एकादशी पर हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालु, प्रशासन ने मेला क्षेत्र को 40 सेक्टर में बांटा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR, अखिलेश ने BJP पर कसा तंज कहा-भाजपा राज में फुनगी को फांसी और शाखाओं को मिलेगी माफी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: CM योगी के सख्त रुख के बाद FIR, सभी 8 आरोपी पुलिस की हिरासत में

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, फीस में 14 साल बाद बड़ी बढ़ोतरी ; देखें पूरी रेट लिस्ट

Breaking News:जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 3 आतंकवादी ढेर

दिल्ली रेप-मर्डर का आरोपी नपुंसक निकला: बोला-रेप की कोशिश की, नहीं कर सका तो मार डाला।

किचन के कांच के कंटेनर हो गए हैं चिपचिपे? इन 5 आसान स्टेप्स से मिनटों में लौटेगी नई जैसी चमक …

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल

मंगेतर हत्याकांड’ में अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, सिया गोयल बोली- ‘केतन को सब बताया था फिर भी नहीं तोड़ रहा था शादी, फिर…,

इंग्लैंड में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए होगा अलग ड्रेसिंग रूम, ICC नियमों के तहत लिया गया फैसला, जानिए वजह

सूचना

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : राम मंदिर चढ़ावा चोरी: CM योगी के सख्त रुख के बाद FIR, सभी 8 आरोपी पुलिस की हिरासत में

Abhyuday Bharat News / Thu, Jun 25, 2026 / Post views : 1

Share:

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख और उनके निर्देश पर गठित SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के चढ़ावा चोरी प्रकरण में पहली FIR दर्ज कर ली गई है। ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की लिखित शिकायत पर श्रीराम जन्मभूमि थाने में मामला दर्ज किया गया है। FIR में 8 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि अन्य अज्ञात व्यक्तियों को भी अभियुक्त बनाया गया है।

नामजद आरोपियों में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पाण्डेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और श्री राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू के नाम शामिल हैं। इस मामले की जांच कर रही SIT के प्रमुख विजय विश्वास पंत ने मंगलवार को टीम के अन्य दो सदस्यों के साथ शासन को प्रारंभिक प्रतिवेदन सौंपा था। बताया जा रहा है कि प्रतिवेदन में कठोर संस्तुतियां की गई हैं। इसके बाद गुरुवार को FIR दर्ज करने की कार्रवाई हुई।

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के भेंट/चढ़ावा में कथित गड़बड़ी सामने आने के बाद ट्रस्ट ने विशेष जांच का अनुरोध किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने SIT गठित करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने पहले ही साफ कहा था कि SIT की निष्पक्ष जांच से “दूध का दूध और पानी का पानी” होगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts