Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

बिलासपुर : राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

Abhyuday Bharat News / Sun, Sep 13, 2026 / Post views : 50

Share:

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ मूल निवासी संघ, जिला बिलासपुर ने सांप्रदायिक हिंसा के मुख्य आरोपी बताए जा रहे राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर से कार्रवाई की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो मूल निवासी संघ छत्तीसगढ़ भारत, जिला बिलासपुर द्वारा एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

मूल निवासी संघ छत्तीसगढ़ भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर जिला प्रभारी श्याम मूरत कौशिक, जिलाध्यक्ष डॉ. रघु साहू, तथा मधु सोनी और किरण कुर्रे ने कहा कि उनके अनुसार हिंसा के मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पदाधिकारियों का आरोप है कि राम सिंह ठाकुर विभिन्न स्थानों से वीडियो जारी कर हिंदुओं को उकसा रहे हैं तथा पुलिस प्रशासन पर सार्वजनिक रूप से आरोप लगा रहे हैं। इसके बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने से संघ ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि यदि आरोपी लगातार सार्वजनिक रूप से वीडियो जारी कर रहा है और पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, तो इससे यह शंका उत्पन्न होती है कि उसे शासन का संरक्षण प्राप्त है। हालांकि यह संघ के पदाधिकारियों द्वारा लगाया गया आरोप है।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मूल निवासी संघ पूर्व में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा आयोजित शांति, सौहार्द, कौमी एकता, भाईचारा एवं अमन-चैन रैली में शामिल रहा है। लेकिन संघ का कहना है कि एक पक्ष के मुख्य आरोपी बताए जा रहे राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी अब तक नहीं होने से वह शासन-प्रशासन के रवैये से असंतुष्ट है।

संघ ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की जाए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी कार्यालय बिलासपुर का घेराव किया जाएगा।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts