Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

ट्रेंडिंग न्यूज़ : रैपिडो वाले ने 2 लड़कियों को बैठाने पर कर दी 'हां', फिर वीडियो के कमेंट्स में मच गया बवाल....

Abhyuday Bharat News / Wed, Apr 8, 2026 / Post views : 131

Share:

रैपिडो राइडर से जब लड़की ने पूछा कि ‘क्या, वो 2 को अपनी बाइक पर बैठा सकता है?’ तब रैपिडो राइडर तुरंत इस बात के लिए मान गया। मगर वीडियो तो छोटा-सा देखा, जिसे देखते ही लोग ‘चालान’ को लेकर तमतमा उठे और कमेंट करना शुरू कर दिया। ऐसे में अब लड़की ने पूरा मैटर बताया है।

भारत में बाइक पर सिर्फ 2 सवारी को बैठने की अनुमति है। जिसमें से एक व्यक्ति बाइक चलाएगा, जबकि दूसरा उसके पीछे बैठ सकता है। लेकिन 2 से 3 लोगों को बाइक पर बैठाने की बिल्कुल भी अनुमति नहीं है और अगर कोई ऐसा करता हुआ पकड़ा जाता है, तो उसका चालान कटना निश्चित है! खैर, 2 लड़कियों ने जब रैपिडो वाले भैय्या से बाइक पर ट्रिपलिंग करने को कहा, तो वह झट से तैयार हो गए है।

मगर वीडियो वायरल हुई तो लोग भड़क उठे और वीडियो बनाने वाली लड़की को सुनाना शुरू कर दिया। इंटरनेट यूजर्स का कहना था कि लड़की के चक्कर में बेचारे रैपिडो वाले का चालान कटने वाला है। हालांकि, इस घटना की वीडियो पोस्ट करने वाली सिमरन ने अब इस मामले में अपनी सफाई भी दी है।

भैय्या 2 को बैठा लोगे?

हंसते हुए और थोड़ा झेंप खाते हुए सिमरन रैपिडो वाले से पूछती है कि ‘भैया 2 को बैठा लोगे?, 2 को बैठा सकते हो।’ कस्टमर के बार-बार रिक्वेस्ट करने पर रैपिडो वाला भी मान जाता है। जिसके बाद पहले उसके पीछे पहले सिमरन बैठती है, फिर उनके पीछे उनकी दोस्त बैठती है और वह दोनों खुशी के मारे हंसने लगती है। यह वीडियो यहीं खत्म हो जाता है। लेकिन लोगों को वीडियो में सच का पता नहीं चल पाता।

तो पूरी बात क्या थी?

लोगों के सवालों का जवाब देते हुए सिमरन कमेंट सेक्शन में लिखती है कि ‘क्लियर करने के लिए बता दूं कि हम दोनों इस बाइक पर नहीं बैठे थे। हमने इसे सिर्फ कंटेंट के लिए बनाया था और मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि यह एक दिन में इतना वायरल हो जाएगा। वीडियो के दूसरे हिस्से में आप सब देख सकते हैं कि एक और रैपिडो वाला इंतजार कर रहा था, जो मेरी दोस्त का था।’
सिमरन अंत में लिखती है कि ‘हमें घर जाने के लिए ऑटो/कैब नहीं मिल रही थी, इसलिए हमने अलग-अलग रैपिडो बाइक बुक की थीं। रैपिडो वाले भैया का चालान नहीं कटेगा और उन्हें नौकरी से नहीं निकाला जाएगा।’

घूम-फिरकर कमेंट करने वाले इसी सवाल पर आए है कि ‘अगर 2 लड़कियों की जगह 2 लड़के होते, तो रैपिडो वाले भैया क्या करते?’ अब खैर, इसका जवाब तो हमें भी नहीं पता। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया कि इनकी जगह हम लड़के होते, तो भैया को सारे नियम याद आ जाते। दूसरे यूजर ने कहा कि अगर 2 लड़के होते तो भैया न बैठाते। एक अन्य यूजर ने लिखा कि हमें और ऐसे आदमियों की जरूरत है।

महीने के अंत का हाल

इस वीडियो के जरिए वैसे सिमरन महीने के अंत में अपने आर्थिक हालात दिखाने की कोशिश कर रही थी। जो इतना वायरल हुआ कि लोगों के लिए बहस और चर्चा का विषय बन गया। पोस्ट के कैप्शन में भी @siimpran ने ‘महीने के अंत में हमारा हाल’ लिखा है।

उनकी ये रील इस कदर वायरल है कि वीडियो को अब तक 1 करोड़ 16 लाख के पार व्यूज मिल चुके हैं। वहीं पोस्ट पर डेढ़ लाइक्स और 2800 के करीब कमेंट्स भी आए है।

Tags :

#trending news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts