Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

Sports : RCB vs GT Pitch Report: फाइनल में होगी रनों की बरसात या लगेगी विकेटों झड़ी? पढ़ें अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट

Abhyuday Bharat News / Sun, May 31, 2026 / Post views : 165

Share:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में होने वाला है।

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आज यानी 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना दूसरा आईपीएल टाइटल जीतने में पूरी जान लगा देंगी। बेंगलुरु और गुजरात के बीच एक टक्कर के मुकाबले की उम्मीद है। आइये जानते हैं इस बड़े फाइनल में अहमदाबाद की पिच कैसा खेल सकती है।

कैसा खेलेगी फाइनल में अहमदाबाद की पिच?

आईपीएल 2026का फाइनल मुकाबला आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम की 6 नंबर पिच (मिक्स्ड सॉयल पिच) पर खेला जाएगा। बता दें कि यह पिच हाई स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जानी जाती है। इसी पिच पर 2026 का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेला गया था, जिसमें भारत ने 255 रन न्यूजीलैंड के खिलाफ बोर्ड पर ठोक दिए थे। ऐसे में आईपीएल 2026 के खिताबी मुकाबले में भी रनों की बरसात हो सकती है।

बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक कुल 44 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 22 तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने भी 22 मुकाबले जीते हैं।

कैसा रहेगा अहमदाबाद में मौसम?

अहमदाबाद का मौसम आज यानी 31 मई को बिल्कुल साफ रहने वाला है। बारिश के कोई आसार नहीं है। ऐसे में फैंस की बिना किसी रुकावट के पूरे 40 ओवर एन्जॉय करने की उम्मीद है। आसमान साफ रहने का अनुमान है। रविवार को अहमदाबाद में अधिकतक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम, जैकब डफी।



इम्पैक्ट प्लेयर- रोमारियो शेफर्ड- सुयष शर्मा

गुजरात टाइटंस- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Tags :

Sports

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts