Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

पंजाब न्यूज़ : 24 जून से तीन दिन की हड़ताल पर रोडवेज-पनबस और पीआरटीसी कर्मी, पंजाब में बस सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

Abhyuday Bharat News / Sat, Jun 20, 2026 / Post views : 154

Share:

लुधियाना। पंजाब में एक बार फिर से बस संकट होने वाला है। अगर आप इस महीने कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। खबर है कि पंजाब में सरकारी बस सेवाएं 24 जून से प्रभावित हो सकती हैं। रोडवेज-पनबस और पीआरटीसी के कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 24, 25 और 26 जून तक तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन ने पहले ही चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी न होने पर मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना भी दिया जाएगा।

बैठक में लिया गया निर्णय आपको बता दें कि लुधियाना में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने आरोप लगाया कि सरकार को सत्ता में आए चार साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन कच्चे कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया और न ही विभाग के लिए नई सरकारी बसें खरीदी गई हैं। उन्होंने कहा कि किलोमीटर स्कीम के तहत निजी बसों को बढ़ावा देकर परिवहन विभाग का निजीकरण किया जा रहा है।

कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग

प्रदेश सचिव शमशेर सिंह ढिल्लों और बलजीत सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरकेश कुमार विक्की ने समान काम के लिए समान वेतन, ठेका प्रथा खत्म करने और कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग दोहराई।

NEET की परीक्षा के चलते आगे बढ़ी हड़ताल

यूनियन ने पहले 22 जून से हड़ताल का नोटिस दिया था, लेकिन नीट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए इसे दो दिन के लिए टाल वन दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने इस दौरान भी उनकी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसके चलते अब 24 जून से हड़ताल का फैसला लागू किया जाएगा। हड़ताल के कारण पंजाब भर में सरकारी बस सेवाओं पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts