Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

CG NEWS : समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

Abhyuday Bharat News / Tue, Sep 15, 2026 / Post views : 31

Share:

सामाजिक सरोकारों में निरंतर सक्रियता का मिला सम्मान

रायपुर। समाजसेवा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय योगदान के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (आई.टी. सेल प्रकोष्ठ) के प्रदेश संयोजक एवं आदर्श ग्राम टेमरी, रायपुर निवासी डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड तथा मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद, एनसीआर दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. गीतांजली शर्मा, वाइस चेयरमैन, डोपिंग-रोधी अपील पैनल, NADA, भारत सरकार तथा डॉ. सी.पी. यादव, चेयरमैन, मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी के हाथों डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को यह सम्मान प्रदान किया गया।

समाजसेवा एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका

डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहकर समाजहित में कार्य कर रहे हैं। समाज को तकनीक से जोड़ने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मानद डॉक्टरेट सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू ने इसे समाजसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी और निरंतर प्रयासों का सम्मान बताया। उन्होंने इस अवसर पर अपने पिता गंभीर राम साहू, माता परागा बाई साहू, श्रीवंतीन साहू, भाई देवप्रसाद साहू, सरपंच आदर्श ग्राम पंचायत टेमरी, भाभी भागेश्वरी साहू, धर्मपत्नी टाकेश्वरी साहू, परिवारजनों तथा समाज के सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कसडोल विधायक संदीप साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (आई.टी. सेल प्रकोष्ठ) के प्रदेश प्रभारी महामंत्री डॉ. मनीष कुमार साहू सहित समाज के वरिष्ठजनों एवं साथियों का भी विशेष रूप से आभार माना।

समाजजनों ने दी बधाई

डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान मिलने पर समाज के वरिष्ठजनों, सामाजिक पदाधिकारियों एवं युवाओं ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने डॉ. साहू को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी समाजसेवा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में इसी तरह सक्रिय योगदान देते रहेंगे।

समाचार : अनिल बघेल ABN

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts