Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

बेमेतरा - मारो : गिरफ्तारी से बचने सरपंच कर रहा प्रपंच

Abhyuday Bharat News / Fri, Aug 14, 2026 / Post views : 428

Share:

बेमेतरा जिले का ग्राम पंचायत नारायणपुर में खुलेआम अवैध शराब का धंधा चल रहा है और यहां के सरपंच बिसाहू साहू अपनी ग्राम पंचायत के अवैध धंधे को छोड़कर हाईवे पर स्थित एक ढाबे के खिलाफ ग्राम पंचायत को एकत्र कर राजनीति कर रहे हैं, सरपंच के पास इस राजनीति के लिए अवैध धंधों से इतना धन एकत्र हो रहा है कि ग्राम पंचायत से कलेक्टर कार्यालय तक भीड़ बस तक चल देते हैं धरना प्रदर्शन के लिए जो बैनर लगाया जा रहा है उसकी

तीसरी मांग यह की बस यात्रियों द्वारा खुले में शौच करने से महिलाओं एवं ग्रामीणों को हो रही परेशानी का समाधान किसी भी जिले का कलेक्टर कैसे कर सकता है, क्योंकि बस यात्री रास्ते में बस रुकवा कर पेशाब करने तो नहीं जाते और निर्धारित बस स्टैंड पर प्रसाधन की व्यवस्था कलेक्टर के अंदर में नहीं आता, गांव के सरपंच, उपसरपंच, पंच को किसी झूठे केस में फसाया गया हो तो इसका निदान संबंधित थाने के उच्चअधिकारी कर सकते हैं क्योंकि कानून व्यवस्था का पालन पुलिस अधीक्षक के अधीन आता है, ढाबा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने का आदेश कोई कलेक्टर कैसे दे सकता है,

सरकार के पास निर्भया फंड है वह जिला मुख्यालय में ही समाप्त हो जाता है, नारायणपुर सरपंच के विरुद्ध जिस दिन से मारो थाने में FIR हुई है, लूट की धारा लगी है, उसी दिन से सरपंच आसपास के युवाओं को गुमराह कर राजनीति कर रहा है, और पुलिस पर अपना दबाव डाल रहा है कि उसकी गिरफ्तारी न हो जबकि जीस ढाबे में सरपंच और उसके सामाजिक साथियों के द्वारा मारपीट की गई, ग़ल्ला लुटा गया उससे साफ जाहिर है कि नारायणपुर का सरपंच विसाहू साहू स्वयं ही गैर कानूनी गतिविधियों में संलग्न है और अपने अवैध धंधों को छुपाने अब आसपास की सरपंचों की आड़ ले कर राजनीति कर रहा है

ढाबा में हुई घटना के बाद पारास सिंह को मारो चौकी में एफआईआर कराने के लिए खासी परेशानी उठानी पड़ी। किसी तरह 296, 309(4), 324(5), 115(2), 3(5) की धारा में एफआईआर दर्ज हुई, लेकिन इसके बाद पुलिस ने आरोपी सरपंच को खुला छोड़ दिया गिरफ्तार नहीं कर रही।

पीड़ित का आरोप है कि फरार सरपंच और उनके साथी अब सीधे उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। यह दबाव हाथ जोड़कर माफी मांगने वाला नहीं, बल्कि धमकी भरा है। सरपंच और उनके साथी साफ कह रहे हैं चौकी को छोड़ो, हम नेता हैं। थाने को जेब में रखकर चलते हैं। ढाबा चलाना है तो हमारी माननी पड़ेगी।

ढाबा संचालक ने कहा कि घटना के बाद से वह डरा हुआ है। पुलिस की कार्यवाही धीमी है और आरोपी खुलेआम धमका रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो छोटे व्यापारी अपना कारोबार कैसे करेंगे।स्थानीय लोगों का कहना है कि सरपंच के रसूख के चलते पुलिस निष्पक्ष जांच से बच रही है। मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और आरोपी सरपंच की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि अगर कानून का राज है तो रसूखदारों को भी कानून के सामने झुकना होगा।फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। उचित कार्यवाही की जाएगी।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts