Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला: महिला ने शख्स को शराब पिलाकर अपनी साथी के साथ अश्लील तस्वीरें खींचीं, फिर ब्लैकमेल कर ऐंठ लि

Abhyuday Bharat News / Wed, Jul 1, 2026 / Post views : 129

Share:

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला और उसकी एक सहयोगी के खिलाफ अश्लील तस्वीरों के माध्यम से ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि बीरगांव के गांधी नगर निवासी पीड़ित दुलीचंद कुम्हार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पहचान अशोक नगर श्मशान घाट के पास रहने वाली एक महिला से थी, जो मांगेश्वरी सिंह उर्फ जोगेश्वरी उर्फ रिंकी के नाम से भी जानी जाती है।

शिकायत के अनुसार, 6 जनवरी 2026 को महिला के बुलावे पर वह उसके घर गया था, जहां पहले से एक अन्य महिला भी मौजूद थी। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने उसे जबरन शराब पिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। इसके बाद वह बेहोश हो गया। पीड़ित का कहना है कि होश आने पर उसने खुद को आपत्तिजनक स्थिति में पाया और उसके अश्लील फोटो खींचे जा चुके थे।

इसके बाद दो दिन बाद आरोपित महिला ने उसे फिर अपने घर बुलाया और कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाईं। इन तस्वीरों को परिवार और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसों की मांग की गई।

डर और सामाजिक बदनामी के कारण पीड़ित ने आरोपितों के दबाव में आकर भुगतान करना शुरू कर दिया। शिकायत के मुताबिक, 8 जनवरी को 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। इसके बाद फरवरी में 48 हजार, मार्च में 45 हजार, अप्रैल में 46 हजार, मई में 46 हजार और जून में 30 हजार रुपये की वसूली की गई। इस तरह कुल 2,65,000 रुपये की रकम वसूले जाने का आरोप है।

पीड़ित का कहना है कि आरोपी लगातार और पैसे की मांग कर रही थीं तथा तस्वीरें वायरल करने की धमकी देती रहीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुढ़ियारी थाना पुलिस ने दोनों आरोपित महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts