Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

मध्यप्रदेश न्यूज़ : इंदौर में फूटा आत्महत्याओं का ‘सायलेंट बम’: 24 घंटे में लॉ और इंजीनियरिंग स्टूडेंट समेत 3 ने दी जान, शहर में बढ़ी चिंता

Abhyuday Bharat News / Fri, Jun 26, 2026 / Post views : 135

Share:

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक और एजुकेशन राजधानी कहा जाने वाला इंदौर शहर एक ही दिन में तीन-तीन आत्महत्याओं की घटनाओं से दहल उठा है। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक लॉ स्टूडेंट, एक इंजीनियरिंग के छात्र और एक ऑनलाइन कियोस्क संचालक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने मानसिक तनाव और अवसाद को लेकर पूरे शहर में गहरी चिंता पैदा कर दी है।

लॉ स्टूडेंट ने लगाया मौत को गले

पलासिया थाना इलाके में रह रहे लॉ (कानून) के छात्र आदर्श सोलंकी ने अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आदर्श कानून की पढ़ाई कर रहा था, लेकिन उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।

पढ़ाई और एजुकेशन लोन का दबाव

दूसरी दुखद घटना हीरानगर थाना क्षेत्र की है, जहां इंजीनियरिंग के छात्र राजकुमार कुशवाह ने मौत को गले लगा लिया।राजकुमार के परिजनों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह अपनी पढ़ाई और पढ़ाई के लिए लिए गए एजुकेशन लोन (Education Loan) को लेकर भारी मानसिक दबाव में था। लोन और करियर की इसी चिंता के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

पत्नी के वियोग और मानसिक तनाव

तीसरा मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एमपी ऑनलाइन (MP Online) कियोस्क का संचालन करने वाले गजेंद्र (पुत्र माधवलाल) ने अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक, कुछ समय पहले गजेंद्र की पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी के जाने के बाद से ही गजेंद्र गहरे सदमे और मानसिक तनाव से गुजर रहा था, जिसके चलते उसने सुसाइड कर लिया।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

जानकारी के अनुसार, इन तीनों ही मामलों में घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सुसाइड नोट न मिलने के कारण पुलिस मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए कड़ियों को जोड़ रही है। इंदौर पुलिस ने तीनों ही मामलों में मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों और दोस्तों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि आत्महत्या के पीछे की मुख्य वजहों को पूरी तरह स्पष्ट किया जा सके।

लगातार बढ़ते मामलों से उठ रहे गंभीर सवाल

इंदौर जैसे जीवंत और युवाओं के शहर में एक ही दिन में तीन सुसाइड, विशेषकर छात्रों द्वारा उठाए जा रहे ऐसे कदम, समाज और प्रशासन के लिए एक अलार्मिंग सिचुएशन (चिंताजनक स्थिति) है। शिक्षा का दबाव, वित्तीय बोझ और व्यक्तिगत नुकसान युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं, जिसके लिए अब सामूहिक जागरूकता और काउंसलिंग की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts