Tue, 28 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

तेजस्वी ने CM सम्राट चौधरी को बताया सड़क छाप अपराधी, बोले- छात्रों पर चलवाई AK-47 से गोली

EPFO 3.0 Update : UPI से PF क्लेम के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार, नए पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों से टली सुविधा

तेज रफ्तार का कहर: थार ने टक्कर के बाद बाइक को चार किलोमीटर तक घसीटा, कई लोग बाल-बाल बचे, एक युवक गंभीर रूप से घायल

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : साहब मुझे अरेस्ट कर लो', दोस्त की हत्या के 7 दिन बाद थाने पहुंचा, कहा- आत्मा डरा रही है, घर में दफनाया था शव...

Abhyuday Bharat News / Sun, Apr 5, 2026 / Post views : 163

Share:

अंबिकापुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या के 7 दिन बाद खुद थाने पहुंचा और अपना गुनाह कबूल किया।

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्त की हत्या की है। इसके साथ ही पुलिस को उसने अपने सरेंडर करने के पीछे की जो कहानी बताई वह बड़ी ही शॉकिंग है। उसने कहा कि मेरे दोस्त की आत्मा मुझे डरा रही है।

मार्च में की थी हत्या

घटना जिले के लोहारपारा बस्ती की है। यहां रहने वाले मिथलेश कुजुर ने अपने दोस्त बृजलाल अगरिया की हत्या कर दी। उसने 24-25 मार्च की रात अपने दोस्त को घर बुलाया था। इस दौरान शराब पीने को लेकर बहस हुई जिसके बाद मिथलेश कुजुर ने अपने दोस्त पर डंडे से वार कर दिया। जिसके में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अपने घर में दफनाया शव

उसके बाद मिथलेश ने डंडे से कई बार हमला किया और उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद मिथलेश ने अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ मिलकर शव को अपने ही घर में दफना दिया। इस घटना के बाद से वह परेशान रहने लगा और मानसिक रूप से विचलित हो गया।

  • मृतक बृजलाल अगरिया और आरोपित मिथलेश कुजुर का हुआ था विवाद

  • मृतक बृजलाल शराब लेकर आरोपी के घर पहुंचा था

  • आरोपी को जबरन शराब पिलाने की कर रहा था कोशिश

  • विवाद के बाद आरोपी ने डंडे से बृजलाल के सिर पर किया था हमला

  • हत्या के बाद पत्नी राजकुमारी के साथ मिलकर शव को दफना दिया था


दोस्त की आत्मा दिखने लगी

मिथलेश लगातार इधर-उधर भटकने लगा। उसे यह ख्याल आने लगा था कि मृतक की परछाई हमेशा उसके इर्द-गिर्द रहती है। मानसिक डर के कारण 2 अप्रैल की रात को गांधीनगर थाने पहुंचा। उसने पुलिस अधिकारियों से कहा, "साहब, मैंने अपने दोस्त की हत्या कर शव दफना दिया है। शव को बाहर निकलवा उसका अंतिम संस्कार करवा दीजिए।" उसने कहा कि उसकी आत्मा मुझे रोज दिखाई देती हैं।

आरोपी खुद थाने आया था। शव दफनाने की जानकारी उसने ही दी थी। शव बाहर निकलवाया गया। विवाद के दौरान मोबाइल टूट जाने के कारण आरोपी गुस्सा हो गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राहुल बंसल, नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर

मौके पर पहुंची पुलिस

पहले तो पुलिसकर्मियों को उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ। बाद में पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि जिस आदमी की हत्या की बात मिथलेश कर रहा है वह सच में लापता है। इसके बाद अगले दिन सीएसपी राहुल बंसल टीम ने साथ आरोपी के घर पहुंचे। घर की परछी में मिट्टी के ढेर को हटाया और वहां दफन शव को बाहर निकाला। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप पर मिथलेश और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts