Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

उत्तर प्रदेश :- न्यूज : कुछ लोग कारोबार में नुकसान से दुखी हो जाते हैं, प्रतीक की मौत पर अखिलेश ने किया ये क्या इशारा?

Abhyuday Bharat News / Wed, May 13, 2026 / Post views : 141

Share:

अखिलेश यादव का प्रतीक यादव के निधन पर बड़ा बयान आया है। उन्होंने प्रतीक की सेहत को लेकर मुलाकातों में ध्यान देने की बात कही है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुलायम सिंह यादव परिवार के छोटे बेटे प्रतीक यादव की मौत का मामला गरमाया हुआ है। 38 वर्षीय प्रतीक यादव की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई। मौत की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत करस्थिति का जायजा लिया। अस्पताल से निकलने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ लोग कारोबार में नुकसान से दुखी हो जाते हैं। अब अखिलेश यादव के इस बयान को प्रतीक यादव के निधन के कारणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसमें प्रतीक की मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आने की उम्मीद की जा रही है।

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रतीक यादव आज हमारे बीच नहीं है। इसका हमें बहुत दुख है। हमने उन्हें बचपन से देखा है। वह बचपन से ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक था। जीवन में आगे बढ़कर काम करना चाहता था। वह एक अच्छा लड़का था। वह अपनी मेहनत से कुछ करना चाहता था। उसने अपने बल पर जीवन में आगे बढ़कर काम किया। इसी दौरान कारोबार में नुकसान वाली बात कही।

अखिलेश यादव ने प्रतीक की मौत की जांच के मसले पर कहा कि कानूनी तौर पर जो भी बात होगी और परिवार जो कुछ कहेगा, उसके आधार पर हमलोग आगे बढ़ेंगे। साफ है कि अखिलेश यादव ने प्रतीक की मौत की कानूनी जांच की बात से इनकार करते नहीं दिखे हैं।

आखिरी मुलाकात का किया जिक्र

अखिलेश यादव ने प्रतीक यादव के साथ आखिरी मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि करीब दो माह पहले मुलाकात हुई थी। इस दौरान भी हमने कहा था कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिए। अपने कारोबार को आगे बढ़ाइए। अखिलेश ने कहा कि कभी-कभी फाइनांसियल या कारोबार में कुछ नुकसान होता है, उससे कई बार लोग बहुत दुखी हो जाते हैं। वह अब हमारे बीच नहीं हैं। जो भी कानूनी रास्ता है, वह हमलोग अपनाएंगे।

कारणों पर लगातार बहस

प्रतीक यादव की मौत के बाद पारिवारिक सदस्यों की ओर से कारणों को लेकर जिस प्रकार की बातें सामने आई है, उसमें ब्रेन हेमरेज या हार्ट अटैक को वजह बताया जा रहा था। वहीं, डॉक्टरों का कहना है की मृत्यु की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो पाएगी। चार डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम प्रक्रिया को पूरी करेगी। इसके बाद ही इस पर स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है। हालांकि, अखिलेश यादव ने कारोबार में नुकसान वाली बात करके प्रतीक यादव की मौत के मामले पर सस्पेंस खड़ा कर दिया है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts