Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

वेस्ट बंगाल :- कोलकत्ता न्यूज : कभी पैर तुड़वा लेती हैं कभी गालियां देती हैं, बंगाल पहुंचे अमित शाह ने ममता बनर्जी को दी सीधी नसीहत...

Abhyuday Bharat News / Sat, Mar 28, 2026 / Post views : 202

Share:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ अपने हमले को तेज करते हुए बीजेपी ने शनिवार को चार्जशीट जारी की। इसमें बीजेपी ने ममता बनर्जी के 15 साल के शासन पर सवाल खड़े किए हैं। अमित शाह ने चार्जशीट रिलीज करने के मौके पर जमकर हमला बाेला।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से कोलकाता पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को ममता बनर्जी को निशाने पर लिया। शाह ने तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार के शासन के खिलाफ चार्जशीट जारी करते हुए ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा ममता दीदी ने हमेशा विक्टिम कार्ड वाली पॉलिटिक्स खेली है। कभी उनका पैर टूट जाता है, कभी उनके सिर पर पट्टी बंध जाती है, कभी वह बीमार पड़ जाती हैं, और कभी वह चुनाव आयोग के सामने खड़ी होकर बेबसी का नाटक करती हैं और चुनाव आयोग को गालियां देती हैं। लेकिन मैं उन्हें यह बताने आया हूं कि बंगाल के लोग अब विक्टिम कार्ड की इस पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझ चुके हैं।

कब्रिस्तान बन गया है बंगाल


केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने बीजेपी की तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ जारी की गई चार्जशीट पर बोलते हुए खूब निशाने साधे। उन्होंने कहा कि यह चार्जशीट, टीएमसी सरकार के 15 वर्षों के काले कारनामों का संकलन है। सोनार बांग्ला का स्वप्न दिखाकर सिंडिकेट राज स्थापित कर बंगाल की जनता का शोषण करने वाले शासन की कहानी है। टीएमसी के कुशासन में बंगाल भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बन चुका है। ऊपर से नीचे तक आपराधिक सिंडिकेट जनता को परेशान कर रहे हैं। विकास के अभाव में बंगाल उद्योग के लिए एक प्रकार से कब्रिस्तान बन चुका है।


कभी वह चुनाव आयोग के सामने खड़ी होकर बेबसी का नाटक करती हैं और चुनाव आयोग को गालियां देती हैं। लेकिन मैं उन्हें यह बताने आया हूं कि बंगाल के लोग अब विक्टिम कार्ड की इस पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझ चुके हैं।

अमित शाह, गृह मंत्री कोलकाता में


आत्मविश्वास से हम मैदान में हैं


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल में चुनाव की घोषणा हो चुकी है और बीजेपी के सभी कार्यकर्ता हमारे प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने के लिए बड़े आत्मविश्वास के साथ चुनावी मैदान में हैं। बंगाल का ये चुनाव बंगाल के लिए महत्वपूर्ण है ही है लेकिन पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है।  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

अमित शाह की बड़े हमले:

  • यह चुनाव, भय से मुक्ति का और भरोसे का है और यही भरोसा बंगाल के चुनाव का मुद्दा बना है।

  • 4 मई को बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी। 45 दिन में सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जो भूमि



बंगाल चुनाव से जुड़ी पूरे देश की सुरक्षा

अमित शाह ने कहा कि चुनाव पूरे देश की सुरक्षा बंगाल चुनाव के साथ एक प्रकार से जुड़ी हुई है। भाजपा ने तय किया है कि टीएमसी के शासन के खिलाफ जनता के जो मुद्दे हैं इसको आवाज देना और बंगाल के चुनाव में ये जो पूरी अराजकता टीएमसी के शासन में फैली है इसका हम क्या हल लेकर आएंगे इसका हम जवाब भी लेकर आएंगे।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts